कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन- कल इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया; 30 मई को नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन- कल इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया; 30 मई को नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार

बेंगलुरु/नई दिल्ली: कर्नाटक की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। राज्य में मुख्यमंत्री बदलने का फॉर्मूला पूरी तरह तय हो चुका है। सूत्रों के हवाले से आई बेहद पुख्ता खबर के मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल अपने पद से इस्तीफा देंगे। उन्होंने इसके लिए राज्यपाल से मिलने का समय भी मांग लिया है।

सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मौजूदा डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) का कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनना पूरी तरह तय है। डीके शिवकुमार 30 मई को कर्नाटक के नए सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं।

Q-Commerce Revolution: 10 मिनट की डिलीवरी ने बदला भारतीय बाजार; डाबर, ब्रिटानिया जैसी FMCG कंपनियों की 75% ऑनलाइन बिक्री अब क्विक कॉमर्स से

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन- कल इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया; 30 मई को नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार

 दिल्ली में हुई मैराथन बैठक, आलाकमान ने सुनाया फैसला

इस बड़े राजनीतिक बदलाव की पटकथा मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई एक हाई-लेवल मीटिंग में लिखी गई।

 बनाए जा सकते हैं 3 डिप्टी सीएम; रेस में कई बड़े नाम

डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद कर्नाटक सरकार के समीकरणों को साधने के लिए कांग्रेस पार्टी 3 नए डिप्टी सीएम (Deputy CM) बनाने के फॉर्मूले पर काम कर रही है। ये डिप्टी सीएम अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), लिंगायत और अल्पसंख्यक समुदाय से हो सकते हैं:

 राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं सिद्धारमैया

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आलाकमान ने सिद्धारमैया को सम्मानजनक विदाई देने के लिए केंद्र की राजनीति में लाने या राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया ने साफ कर दिया है कि वे फिलहाल राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने आलाकमान के फैसले को स्वीकार करते हुए केसी वेणुगोपाल को अपने इस्तीफे की तैयारी की जानकारी दे दी है।

“सबकुछ हाईकमान तय करेगा” इस पूरे घटनाक्रम पर कर्नाटक के लघु सिंचाई मंत्री एन.एस. बोसराजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “कैबिनेट में क्या फेरबदल होगा या कौन सीएम बनेगा, यह सबकुछ दिल्ली (आलाकमान) से ही तय होना है। कल तक पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।”

Exit mobile version