Saturday, April 25, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

change in bjp लोकसभा चुनाव में जुटी भाजपा, कई मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी बदले

change in bjp भाजपा ने बिना देर किए लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद में जुटे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोर्चों के प्रभारियों में बड़ा फेरबदल कर दिया है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को युवा मोर्चा, बी.संजय कुमार को किसान मोर्चा, तरुण चुग को अनुसूचित जाति मोर्चा, राधा मोहन दास अग्रवाल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, विनोद तावड़े को ओबीसी मोर्चा और दुष्यंत कुमार गौतम को अल्पसंख्यक मोर्चा का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

इसके साथ ही नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा को महिला मोर्चा का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम