Tuesday, May 26, 2026
Latest:
katniLatest

जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर किया न्यायालय पेश

कटनी। पुलिस थाना कैमोर जिला कटनी के द्वारा श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय कटनी के जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर किया न्यायालय पेश ।

अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन व  मनोज केडिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, के.पी. सिंह अनुविभागीय अधिकारी महोदय वि.गढ़ के मार्गदर्शन में थाना कैमोर पुलिस द्वारा ग्राम मेहगांव मे मुखबिर की सूचना पर जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 188 ताहि के तहत कार्यवाही की गई है।

गत 02 जनवरी 2024 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कैमोर पुलिस द्वारा जिला दंडाधिकारी कटनी के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर थाना कैमोर क्षेत्र मैं घूम रहे आरोपी मुस्तफा अली पिता मुश्ताक अली उम्र 22 साल नि. लालनगर थाना कैमोर को धारा 188 ताहि के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय वि.गढ़ के समक्ष पेश किया गया न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में  स उ नि अखिलेश मिश्रा, स उ नि श्याम बिहारी तिवारी, प्र आर 236 कन्हैया सिंह, प्र आर 334 अतुल तिवारी, प्र आर 206 चंद्रभान विश्वकर्मा, आर 739 विनोद, आर 697 अर्जुन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम