कटनी। जिले में 13 वर्ष बाद हुए दवा विक्रेता संघ के चुनाव में जिले भर के दवा विक्रेताओं ने चंदू लाल जादवानी के दवा विक्रेताओं के समर्पित पैनल पर विश्वास व्यक्त किया है और उनके नारे वक्त है ठहराव को भी तव्वजों देते हुए उनकी पैनल के 14 में से 10 पदाधिकारियों को विजयी दिलाई है। दवा विक्रेता संघ के बेहद कसमकश पूर्ण चुनाव में चंदू लाल जादवानी 93 मतों से अपने प्रतिद्वंदी दिलीप आसरानी को हरा कर पुन: दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष बन गए हैं। इसके साथ ही उनकी पैनल के 10 लोग भी विजयी होने में सफल हुए हैं। जिसमें आहूजा मेडिकोज के संचालक सागर आहूजा(राम) सचिव, रामा फार्मा एजेंसी के संचालक सुनील कुमार जादवानी संगठन सचिव, माधव ड्रग हाऊस के संचालक बलराम कुमार मिहानी(बल्लू) कोषाध्यक्ष, मधु मेडिकल एजेंसी के संचालक करमचंद बहरानी(करमू) अंकेक्षक, आनंद डिस्ट्रीब्यूटर्स के संचालक सुनील आनंद जनसंपर्क अधिकारी के पर निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कार्यकारणी सदस्यों में चंदूलाल जादवानी की पैनल से महाकाल मेडिकल स्टोर्स के संचालक आदित्य तिवारी, कटनी केमिस्ट के संचालक अमित जैन, देवी मेडिकल स्टोर्स के संचालक हेमंत छाबड़ा, लाल ड्रग स्टोर्स के संचालक अशोक जैसवानी विजयी हुए हैं। वहीं दूसरा पैनल ड्रग हाऊस के संचालक दिलीप आसरानी का था। दिलीप ने अपने पैनल का नाम आपका अपना पैनल रखा था। इस पैनल में दिलीप आसरानी खुद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में थे लेकिन वो चंदूलाल जादवानी से चुनाव हार गए हैं। उनके पैनल से फार्मा ट्रेडर्स के संचालक गुलाब आहूजा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केसवानी मेडिकल स्टोर्स के संचालक राजकुमार केसवानी(राजू) कनिष्ट उपाध्यक्ष, माय गोल्ड मेडिसन हॉल मुकेश नागवानी सहसचिव के पद पर निर्वाचित हुए है जबकि कार्यकारणी सदस्य में उनकी पैनल से केवल गोपाल मेडिकल एजेंसी के संचालक हितेश कुमार बालानी बस विजयी हुए हैं।
शांतिपूर्वक रही चुनाव प्रक्रिया
दवा विक्रेता संघ के चुनाव सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी शर्मा केमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा ने बताया कि कल 22 जून 2025 रविवार को प्रात: 10 बजे से सरस्वती स्कूल के पास स्थित झूलेलाल मंदिर के मंगलम भवन में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। दवा विक्रेता संघ के लगभग 550 मतदाताओं में से लगभग 478 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। श्रीशर्मा ने बताया कि बेहद शांतिपूर्वक तरीके से दवा विक्रेता संघ के चुनाव सम्पन्न कराए गए और मतदान और मतगणना के बाद देररात परिणाम घोषित किए गए। श्रीशर्मा ने बताया कि उन्होंने सहायक चुनाव अधिकारी द्वय हरिश नागवानी तथा दीपक पीरवानी के साथ मिलकर चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई।श्री शर्मा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए दवा विक्रेताओं के हित में काम करने की अपील की है।
दोनों पैनलों से ये दवा कारोबारी हार गए चुनाव
वैसे तो दवा विक्रेता संघ के चुनाव हर 3 साल में होना चाहिए लेकिन कटनी में यह चुनाव 13 वर्ष बाद सम्पन्न कराए गए। दवा विक्रेताओं की दो अलग-अलग पैनलों के द्धारा आरोप प्रत्यारोप करते हुए अपने पक्ष में माहौल बनाने का भरसक प्रयास किया और सोशल मीडिया से लेकर दवा विक्रेताओं से संपर्क कर पैनल को वोट देकर विजयी बनाने की मांग की। इसके बावजूद दोनों पैनलों के कई दवा कारोबारी चुनाव हार गए।
वक्त है ठहराव के नारे ने दिलाई विजय
दवा विक्रेता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए लड़ाई बेहद दिलचस्प थी। चंदूलाल जादवानी के दवा विक्रेताओं के लिए समर्पित पैनल ने चुनाव में वक्त है ठहराव का नारा दिया था और अपने पैनल में सभी समाज के लोगों को स्थान दिया था। उनकी ओर से वरिष्ठ दवा विक्रेता कीर्ति बिचपुरिया के द्धारा अपने साथियों के साथ मिलकर बनाई गई रणनीति सफल रही और वो अध्यक्ष पद के लिए न केवल निर्वाचित हुए बल्कि अपने साथ नौ अन्य दवा विक्रेताओं को भी विजयी दिलाने में कामयाब हुए।

Related Articles
-
अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026: कटनी में अग्रवाल नवयुवक मंडल का पांचवां विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, 45 लोगों ने किया रक्तदान -
कटनी रेलवे स्टेशन लूट: दिनदहाड़े यात्री से ₹3 हजार की लूट, सुरक्षा पर सवाल -
पितृपक्ष पर रानी कमलापति से गया के बीच कटनी होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्री दबाव को ध्यान में रखकर रेलवे का निर्णय -
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ ही गणेश विसर्जन के दौरान नगर निगम के अधिकारी भी रहे मुस्तैद, घूम घूम कर विसर्जन घाटों पर लेते रहे प्रतिमा विसर्जन की स्थिति का जायजा -
एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है, हद है”: न्यूयॉर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की धृष्टता पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर का करारा पलटवार -
सीबीएसई को मिला नया ‘कप्तान’: 2001 बैच के IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए अध्यक्ष; 4 महीनों में तीसरी बार बदला गया प्रमुख -
NASA का 3,500 करोड़ का ‘स्विफ्ट’ टेलीस्कोप बचाने का मिशन फेल: 250 करोड़ का ‘लिंक’ स्पेसक्राफ्ट जलकर नष्ट, नवंबर में धरती पर गिर सकता है दूरबीन -
रतलाम मंडल की नई पहल: स्टेशनों पर लंबी लाइनों से मुक्ति, एटीवीएम से QR कोड स्कैन कर तुरंत मिलेगा अनारक्षित रेल टिकट -
डिंडौरी में आफत की बारिश: उफान पर नर्मदा नदी, जोगी टिकरिया पुल डूबा; जबलपुर-अमरकंटक व शहडोल मार्ग बंद, सैकड़ों गांवों का संपर्क टूटा -
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 10 दिन चलेगा महापर्व, जानें शुभ मुहूर्त -
मंडला में लोकायुक्त की रेड: 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े -
मानसून की विदाई के बीच देश भर में आफत की बारिश: MP, UP और बिहार समेत 10 राज्यों में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट -
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘स्टेटहुड’ पर भारी हंगामा: उमर अब्दुल्ला ने पेश किया प्रस्ताव, 30 मिनट स्थगित रही कार्यवाही; बीजेपी पर साधा निशाना -
एम.पी. में सार्वजनिक परिवहन के नए युग का आगाज: CM डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू कीं ‘सुगम परिवहन’ और ‘पीएम ई-बस सेवा’ -
पर्यूषण पर्व: श्री 1008 वांसपूज्य भगवान के निर्वाण के कल्याणक दिवस पर चढ़ाए गए लाड़ू -
कटनी में झमाझम बारिश: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदला मौसम; अगले 48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट -
बारिश के बीच गणेश विसर्जन व्यवस्थाओं का जायजा: कलेक्टर-एसपी ने पीरबाबा कुंड का किया निरीक्षण -
हाथ में आवेदन, आंखों में उम्मीद’: स्लीमनाबाद जनसंवाद में कलेक्टर ने सुनीं 63 शिकायतें -
कटनी मार्बल की होगी देश-विदेश में ब्रांडिंग: कलेक्टर ने दिए GI Tag के लिए आवेदन और एसोसिएशन बनाने के निर्देश -
320 Km/h की रफ्तार में भी नहीं लगेगा झटका- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए भारत में पहली बार आ रही ‘स्विंग-नोज’ तकनीक