Site icon Yashbharat.com

Chandrayaan 3 चंद्रयान-3 की सफल लांचिंग टीम में चंदिया के प्रियांशु मिश्रा ने भी निभाई अहम भूमिका

14 07 2023 chandrayan 3 umaria

chandrayaan 3 चंद्रयान-2 के बाद जब चंद्रयान-3 की टीम में प्रियांशु मिश्रा को शामिल किया गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण के लिए बनाए गए लांच व्हीकल एलव्हीएम 3 के टीडी अनुसंधान और आज की सफलतम लांचिंग में उमरिया जिले के प्रियांशु मिश्रा की भी अहम भूमिका है। प्रियांशु मिश्रा इसरो में साइंटिस्ट एसएफ के पद पर पदस्थ हैं और उन्होंने इस पूरे अभियान में अहम भूमिका निभाई है।

चंद्रयान-2 के बाद जब चंद्रयान-3 की टीम में प्रियांशु मिश्रा को शामिल किया गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रियांशु मिश्रा के हवाले से उनके पिता ने बताया कि प्रियांशु अपने इस मिशन को लेकर काफी उत्साहित थे और इस बार सफलता के लिए पूरे मन से जुटे हुए थे। विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके पुत्र प्रियांशु मिश्रा विक्रम साराभाई अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र तिरुवनंतपुरम केरल में एसएफ के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरे मनोयोग से निभाया है।

इस बात पर गर्वित प्रियांशु के पिता विनोद कुमार मिश्रा और माता प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि देश के इतने बड़े मिशन में चंदिया जैसे छोटे से कस्बे के बेटे ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।

Exit mobile version