Site icon Yashbharat.com

चैत्र नवरात्र- सजे मां के दरबार…उमड़ी भक्तों की भीड़, मंदिरों में गूंजे जयकारे

20250330 124924 scaled

चैत्र नवरात्र- सजे मां के दरबार…उमड़ी भक्तों की भीड़, मंदिरों में गूंजे जयकार

कटनी-शहर में चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई। चारों तरफ माहौल भक्तिमय बना हुआ है। माता के जयकारे से मंदिर गुंज रहे हैं। नवरात्र को लेकर शहर में काफी चहल-पहल दिख रही है। चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू हो गए हैं। भोर पहर से ही देवी मंदिर मातारानी के जयकारों से गूंजने लगे। घरों में शुभमुहूर्त में कलश स्थापित किया गया। नौ दिनों तक मंदिरों के आसपास मेले जैसा नजारा रहेगा। माँ जालपा देवी मंदिर और शहर देवी मंदिरों में साज सजावट कर माता का दरबार सजाया गया शहर के प्रसिद्ध जालपा देवी मंदिर में भक्तों को दर्शन और पूजा करने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। शहरभर में देवी मंदिरों में प्रशासन की मदद से मंदिर प्रबंधकों ने बेहतर व्यवस्थाएं कराईं गई हैं। मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग कर पंक्तियां बनाई गई हैं।

मंदिरों में उमड़ी देवी भक्तों की भीड़
मंदिर में दर्शन और लौटने के लिए मार्ग अलग किए गए हैं। देवी मंदिरों के बाहर मेला भी लग गया है। वहीं, शहर के काली मंदिरविश्राम बाबा, झंडाबाजार खेरमाईमाता, नई बस्ती स्थित काली माता चण्डिका देवी मंदिर कुठला में सुबह से ही देवी भक्तों की भीड़ उमड़ रही l

Exit mobile version