
नई दिल्ली। CGPSC IMO Recruitment 2020: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य शासन के श्रम विभाग में बीमा चिकित्सा पदाधिकारी (आईएमओ) के कुल 52 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, psc.cg.gov.in के माध्यम से 9 अप्रैल से 8 मई 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
सीजीपीएससी द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन (सं.05/2020/परीक्षा/दिनांक 02/03/2020) के अनुसार उम्मीदवार अपने अप्लीकेशन में किसी प्रकार का त्रुटि में सुधार 11 मई से 17 मई 2020 के मध्य कर पाएंगे।
बीमा चिकित्सा पदाधिकारी के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को एमबीबीएस डिग्री उत्तीर्ण होने के साथ-साथ भारतीय चिकित्सा परिषद् से रजिस्टर्ड होना चाहिए। इन पदों के निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी 2020 को 32 वर्ष है। हालांकि, राज्य के स्थानीय / मूल निवासी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष है।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सीजीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, psc.cg.gov.in पर विजिट करना होगा। होम पेज के लेटेस्ट सेक्शन में दिये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन को क्लिक करके सम्बन्धित नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा। नये पजे पर रजिस्ट्रेश के बाद उम्मीदवार अपना आवेदन सबमिट कर पाएंगे।








