Latest

शत शत नमन लोकमान्य को: ‘उनका दर्शन युगों-युगों तक’- CM योगी की तिलक पर श्रद्धांजलि

Bal Gangadhar Tilak Death Anniversary: : शत शत नमन लोकमान्य को: ‘उनका दर्शन युगों-युगों तक’- CM योगी की तिलक पर श्रद्धांजलि। आज श्रावण शुक्ल अष्टमी पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की पुण्यतिथि है।

देशभर में जगह-जगह उनके स्मृति में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। लोकमान्य तिलक ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मरते दम तक अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और मां भारती के सम्मान की सुरक्षा की।

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमान्य बालगंगाधर तिलक को उनके पुण्यतिथि पर नमन किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि पूर्ण स्वराज के अमर उद्घोष से संपूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले राष्ट्रवादी चिंतक, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, ‘लोकमान्य’ बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि (Bal Gangadhar Tilak Death Anniversary) पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। स्वराष्ट्र, स्वभाषा और स्वसंस्कृति के सम्मान के लिए उन्होंने अपने जीवन का क्षण-क्षण न्योछावर कर दिया, उनका दर्शन एवं दृष्टि युगों-युगों तक हमें प्रेरणा देती रहेगी।

शत शत नमन लोकमान्य को: ‘उनका दर्शन युगों-युगों तक’- CM योगी की तिलक पर श्रद्धांजलि
शत शत नमन लोकमान्य को: ‘उनका दर्शन युगों-युगों तक’- CM योगी की तिलक पर श्रद्धांजलि

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि