Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदने के प्रस्ताव को केंद्र ने दी मंजूरी

CHILLI SOYA CHUNKS

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदने के प्रस्ताव को केंद्र ने मंजूरी दी । मध्य प्रदेश के सोयाबीन उत्पादकों को भारत सरकार ने अच्छी खबर दी है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने प्रदेश को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदने की अनुमति दे दी है। मंगलवार को इसका प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए अनुमति दे दी गई है।

गौरतलब है कि बाजार में सोयाबीन का मूल्य प्रति क्विंटल मूल्य चार से साढ़े चार हजार रुपये मिल रहा है। मालवांचल में समर्थन मूल्य बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रति क्विंटल करने और सरकार के स्तर पर उपार्जन करने की मांग की जा रही थी। भारतीय किसान संघ ने भी 16 सितंबर को आंदोलन की घोषणा कर दी थी। उधर, भारत सरकार ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदने की घोषणा कर दी।
इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक से पहले बताया कि समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेज रहे हैं। शाम होने से पहले मप्र शासन के कृषि विभाग ने प्रस्ताव भेज दिया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश में सोयाबीन खरीदने का राज्य सरकार का प्रस्ताव मिला है, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अनुमति दी गई है।

Exit mobile version