Site icon Yashbharat.com

मुनि सुव्रतनाथ गौशाला मंदिर में मूक पशुओं को आहार खिलाकर मनाया क्षमावाणी पर्व

1001837723 50kb

कटनी। श्री 1008 मुनि सुव्रतनाथ गौशाला मंदिर में गौशाला मंदिर भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा क्षमावाणी पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने गौशाला पहुंचकर मूक पशुओं की सेवा की और उन्हें आहार खिलाकर क्षमावाणी पर्व मनाया।

 

कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने गायों को चूनी, गुड़, ककड़ी, कुम्हड़ा, लौकी एवं पशु आहार खिलाया। मूक पशुओं की सेवा के माध्यम से जीवदया और करुणा का संदेश दिया गया। आयोजन में करीब 500 महिला-पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर समिति की ओर से उपस्थित समाजजनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल जैन, राजू जैन, सनी, अनुराग जैन, अनुज जैन, अरिहंत जैन, विदु वीर कुमार, सतीश जैन, सुशील जैन, रविंद्र जैन, अरविंद जैन एवं राजू सिंघई सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

Exit mobile version