LatestTechमध्यप्रदेश

MP में स्कूल, कालेज, मॉल, सहित भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगेंगे CCTV

MP में स्कूल, कालेज, मॉल, सहित भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगेंगे CCTV

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल, कालेज, मॉल, अस्पताल सहित जहां लोगों की भीड़भाड़ होती है, वहां अब CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। इसके लिए प्रदेश शासन के गृह विभाग ने एक विधेयक का प्रारूप तैयार किया है, जिसे गुरुवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।

वहीं, एटीएम या बैंकों के लिए नकदी इधर से उधर ले जाने वाली वाहनों के लिए भी नए नियम तैयार किए गए हैं, जिन्हें अनुमोदन के लिए कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में स्मार्ट पीडीएस सिस्टम भी लागू होगा। इसमें खाद्यान्न ले जाने वाले वाहनों की निगरानी के लिए कमांड एडं कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी नीति में भी संशोधन प्रस्तावित है।

Back to top button