Site icon Yashbharat.com

CBSE का हेल्थ अलर्ट: अब स्कूलों में समोसा-पेस्ट्री पर लिखनी होगी तेल और चीनी की जानकारी

19 10 2023 cbse date sheet 2024 23560294

CBSE का हेल्थ अलर्ट: अब स्कूलों में समोसा-पेस्ट्री पर लिखनी होगी तेल और चीनी की जानकारी। अब छात्रों को स्कूल में मिलने वाले समोसे, पेस्ट्री, जूस या चाय के साथ यह जानकारी भी मिलेगी कि उनमें कितना तेल और शक्कर मिला है। CBSE (Central Board of Secondary Education) ने एक नया सर्कुलर जारी किया है, जिसमें सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि कैंटीन, मेस या कैफेटेरिया में मिलने वाले खाद्य पदार्थों में प्रयुक्त ऑयल (Oil) और शुगर (Sugar) की मात्रा बोर्ड पर स्पष्ट रूप से लिखी जाए।

CBSE का हेल्थ अलर्ट: अब स्कूलों में समोसा-पेस्ट्री पर लिखनी होगी तेल और चीनी की जानकारी
यह निर्णय बच्चों में बढ़ती मोटापा, डायबिटीज और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए लिया गया है। CBSE का मानना है कि यदि छात्र खुद यह जानेंगे कि वे क्या खा रहे हैं और उसमें कितनी कैलोरी, शुगर और फैट है, तो वे अपने खानपान को लेकर ज्यादा जागरूक होंगे।

Exit mobile version