
CBSE Board Exam 2021: शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के संग संवाद करते हुए कहा कि आगामी 2021 बोर्ड परीक्षाओं पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कई सीबीएसई स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इसलिए ऑनलाइन परीक्षाएं संभव नहीं हैं। इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड हम फरवरी 2021 तक सीबीएसई बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने अपने शेड्यूल के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं पर शिक्षकों के संग चर्चा शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने टीचर्स से कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने को मिलेगी तब, तो वे अधिक कुशल हो जाएंगे। वेबिनार में शिक्षा मंत्री ने कहा,‘स्टूडेंट्स की मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए योग का अभ्यास बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे शिक्षकों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के उत्थान में मदद करते है।
सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों को लेकर आज यानी कि 22 दिसंबर को बड़ी घोषणा हो सकती थी। संभावना थी कि आज परीक्षा की तारीखों को ऐलान कर दिया जाए। ऐसी उम्मीद इसलिए जताई जा रही है, क्योंकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल (Ramesh Pokhriyal) आज सीबीएसई कक्षा 10 और 12 परीक्षाओं के संबंध में आज देश भर के शिक्षकों और छात्रों के साथ बातचीत करने वाले थे।








