Wednesday, May 13, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

CBSE 10th 12th सीबीएसई की कक्षा दसवीं और बारहवीं प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर आये जरूरी आदेश

CBSE 10th 12th सीबीएसई की कक्षा दसवीं और बारहवीं प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से ही शुरू हो चुकी है। इसका समापन 15 फरवरी को होगा। बोर्ड ने स्कूलों को पोर्टल पर प्रैक्टिकल परीक्षा के सटीक अंकों को पोर्ट पर अपलोड करने को कहा है। ताकि छात्रों को भविष्य में किसी प्रकार के परेशानी का सामना न करना पड़े। सूचना के अनुसार यह स्कूलों की जिम्मेदारी होगी की छात्रों कर रिजल्ट बोर्ड पर सटीक रूप से प्रकाशित हुए हैं या नहीं।

सीबीएसई ने कहा, “10वीं और 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक अपलोड करते समय स्कूल प्रिंसिपल, आंतरिक परीक्षक और बाहरी परीक्षा यह सुनिश्चित करेंगे कि सही अंक पोर्टल पर अपलोड हुए हैं। क्योंकि एक बार मार्क्स अपलोड हो जाने के बाद सुधार की कोई अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा सभी प्राचार्यों से कहा गया कि प्रेक्टिकल   से पहले आंतरिक परीक्षक और बाहरी परीक्षक को बोर्ड के परिपत्रों और निर्देशों को पढ़ना जरूरी होगा। इस निर्देशों का पालन भी करना होगा। दस्तावेजों से अंकों के विवरण और विभाजन को सत्यापित करने की जिम्मेदारी पाठ्यचर्या की होगी इसके अलावा सीबीएसई ने कहा पोर्टल पर अंक अपलोड करने से पहले प्रिंसिपल को आंतरिक और बाहरी दोनों परीक्षकों को वेरफाइ करना चाहिए कि उन्होनें सही अंक दिए हैं या नहीं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम