शहर में ज्वेलर्स की दुकान से एक लाख की लूट तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया प्रकरण,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस, पीड़ित का आरोपियों से पहले से था विवाद, पुलिस कर रही मामले की जाँच

शहर में ज्वेलर्स की दुकान से एक लाख की लूट तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया प्रकरण,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस, पीड़ित का आरोपियों से पहले से था विवाद, पुलिस कर रही मामले की जाँच
कटनी -कोतवाली थाने के हीरागंज इलाके में स्थित प्रेम ज्वेलर्स में दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरे करीब 95 हजार रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में संतोष कुमार सोनी निवासी देवराखुर्द, थाना एनकेजे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
जेवर उठाने की कोशिश
शिकायत के अनुसार संतोष कुमार अपनी दुकान पर बैठे थे तभी गांव के विनोद तिवारी अपने दो साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा। इनमें एक की पहचान नहीम खान के रूप में हुई है, जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। तीनों ने काउंटर पर रखे जेवर उठाने की कोशिश की।
लूट के बाद आरोपी फरार
जब संतोष कुमार ने विरोध किया तो विनोद तिवारी ने दुकान में रखी बेंच उठाकर तोड़-फोड़ कर दी। इस घटना से भयभीत पीड़ित कुछ नहीं बोल पाया। आरोपियों ने मौके का फायदा उठाते हुए 3 जोड़ी चांदी की पायल (लगभग 100 ग्राम) और 2 जोड़ी सोने के टॉप्स (लगभग 5 ग्राम) लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि लूटे गए जेवरों की कुल कीमत करीब 95,000 रुपए है। पुलिस ने शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय गवाहों के बयानों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस घटना को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए टीम प्रयास कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि पहले से भी इनका विवाद था इसलिए विवेचना जारी है।
काउंटर मामला किया था दर्ज
मामले में मिली जानकारी के अनुसार एनकेजेज थाना क्षेत्र में देवाखुर्द गांव के दोनों निवासी है।प्र किसी बात को लेकर लूट की रिपोर्ट दर्ज होने से पहले संजय कुमार सोनी व विनोद तिवारी से हुए विवाद की रिपोर्ट भी एनकेजे थाना में दर्ज की गई थी। इसमें दोनों पक्षों की शिकायत के बाद एनकेजे थाना क्षेत्र में दोनों पर काउंटर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं को देखते हुए मामले की जांच कर रही है।
इनका कहना है
मामले को जांच में लिया गया है। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में सीसीटीवी वीडियो की गंभीरता से जांच की जा रही है।
- अभिनय विश्वकर्मा, एसपी








