Site icon Yashbharat.com

Cargo Ship Hijack in Arabian Sea: अरब सागर में कार्गो शिप हाईजैक, मदद में भारतीय नौसेना का ऑपरेशन जारी

kargo

Cargo Ship Hijack in Arabian Sea: अरब सागर में कार्गो शिप हाईजैक, मदद में भारतीय नौसेना का ऑपरेशन जारी है।  भारतीय नौसेना ने शनिवार को बताया कि अरब सागर में एक मालवाहक जहाज (कार्गो शिप) का अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलने पर नौसेना मदद के लिए पहुंची है। ऑपरेशन जारी है।

जिस कार्गो शिप को हाईजैक किया गया है, उस पर माल्टा का झंडा लगा हुआ है। जहाज का नाम एमवी रुएन है, जिस पर 6 अज्ञात लोगों ने कब्जा कर लिया है। जहाज पर चालक दल के 18 सदस्य मौजूद हैं।

 

भारतीय नौसेना ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया, स्थिति पर तेजी से प्रतिक्रिया करते हुए भारतीय नौसेना ने क्षेत्र में निगरानी करने वाले अपने गश्ती जहाज को एमवी रुएन का पता लगाने और सहायता करने के लिए भेजा।

सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा जहाज
भारत का वायुयान 15 दिसंबर की सुबह अपहृत जहाज के ऊपर से उड़ान भरने में कामयाब रहा। इससे अपहृत जहाज के बारे में और जानकारी मिली। आईएन के जहाज लगातार गतिविधि की निगरानी कर रहे हैं। अपहृत जहाज सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा है।

Exit mobile version