Saturday, May 16, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

रोशन नगर में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रोशन नगर में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोज

कटनी- रोशन नगर में नवजीवन ज्योति वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रोशन नगर चर्च ग्राउंड में एक विशेष कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रदर उदय और जोएल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लगभग 75 छात्रों को मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को
10वीं के बाद सही कैरियर विकल्प चुनने अपनी रुचियों को पहचानने और भविष्य की दिशा तय करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके अलावा, छात्रों को कार्यस्थल पर प्रोफेशनल ढंग से काम करने, समय प्रबंधन, ईमानदारी, कम्युनिकेशन स्किल्स और सकारात्मक व्यवहार जैसे गुणों पर भी विशेष जोर दिया गया।

सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष सागर शुक्ला उपाध्यक्ष मनप्रीत कौर सचिव कल्पना विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी निकिता शुक्ला अनीता सरस्वती सहित समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि