Car Tips : सड़कों पर वाहन का दबाव लगातार बढ़ रहा है। अपनी यात्रा को सुगम बनाने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा अपनी कार खरीदना पसंद कर रहे हैं। सड़क पर अक्सर वाहन चालक नियमों का उल्लंघन भी करते हैं, इस वजह से हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में एक खास फीचर होता है, जिसकी मदद से वाहन को सेफ किया जा सकता है। इंजन ब्रेकिंग सिस्टम वाहन को किसी भी हादसे से बचाने में ड्राइवर की मदद करता है। अगर आप कार चलाते हैं तो आपको पता होगा कि एबीसी होता है, जिसमें बी को ब्रेक कहते हैं। मगर इंजन ब्रेकिंग सिस्टम कभी-कभी खुद ही वाहन को हादसे से बचाने के लिए इस फीचर का इस्तेमाल करता है।
इंजन ब्रेकिंग सिस्टम का काम
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंजन को रोकने के लिए आमतौर पर इस ब्रेक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही जब भी वाहन के मुख्य ब्रेक काम करना बंद कर देते हैं तो ऐसी स्थिति में इंजन ब्रेकिंग सिस्टम बहुत काम आता है। इस सुविधा की मदद से वाहन को आसानी से सही समय पर रोका जा सकता है और किसी भी बड़े हादसे को टाला जा सकता है।
ऐसे करें इंजन ब्रेकिंग का इस्तेमाल
कारों में जैसे ही ड्राइवर गियर को नीचे लेकर आता है तो क्लच से अपना पैर हटाता है, उसी समय कार अपनी रफ्तार कम कर देती है। इसी सिस्टम की वजह से इंजन की घूमने की गति काफी हल्की हो जाती है। वहीं, कई बार देखा गया है कि लोग अचानक से गाड़ी को रोकने के लिए ब्रेक पैडल को अचानक से दबाते हैं। इस वजह से ब्रेक पर अधिक दबाव पड़ता है। ऐसे में कई बार ब्रेक के कैलिपर्स लॉक हो जाते हैं। ऐसे में इस तरह की गलती से बचना चाहिए।
READ MORE : https://धुँआधार फीचर्स के साथ लांच हुई TVS Apache का कंटाप लुक, दमदार इंजन के साथ जाने कीमत
इस स्थिति में फौरन करें यह काम
यहां पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अचानक कार चलते हुए अगर ब्रेक लॉक हो जाए तो गाड़ी का हादसा हो सकता है। गाड़ी किसी भी चीज से टकरा सकती है। इसलिए पैर को ब्रेक पैडल से हटाकर रखें और जब भी जरूरत हो तभी इसका इस्तेमाल करें।
अगर कार के ब्रेक पैडल काफी नरम हो जाए, ब्रेक दबाते वक्त उसमें से आवाज आए और कार के डैशबोर्ड पर वार्निंग लाइट बार-बार आए तो समझ जाएं कि ब्रेक में दिक्कत आ गई है। ऐसे में किसी मैकेनिक से इसे ठीक करवाएं। वहीं, अगर ट्रैफिक के दौरान ऐसी स्थिति बन जाएं तो कार की हैजार्ड लाइट को ऑन कर दें। साथ ही कोशिश करें कि कार को साइड में चलाएं, ताकि अन्य वाहनों को नुकसान न हो। इसके साथ ही गियर लीवर जैसे ही नीचे आ जाएं तो हैंडब्रेक को ऊपर की तरफ लेकर जाएं, ताकि वाहन को रोकने में मदद हो सकें
