Saturday, April 25, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

कार ने बाइक को मारी टक्कर महिला दस फुट ऊपर गयी गंभीर रूप से घायल

कार ने बाइक को मारी टक्कर महिला दस फुट ऊपर गयी गंभीर रूप से घाय

कटनी -जिले के माधव नगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक पर सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला करीब 5 फीट दूर उछलकर गिर पड़ी, जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है वही जब इस घटना की सूचना माधवनगर पुलिस को लगी उन्होंने तत्काल महिला को इलाज के अस्पताल भेज दिया और वीडियो के आधार पर कार के नंबर से कार जब्त कर ली है वही इस कार चालक कार फरार है।

 

माधवनगर थाना प्रभारी ने बताया की इस घटना की सूचना मिलते ही माधव नगर पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति और महिला को प्राथमिक चिकित्सा के लिए शासकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला, जो इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई थी, अब एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रही है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल महिला का नाम संजना वंशकार और घायल पति विकास वंशकार है। माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने यह भी बताया की कार के नंबर से कार को जब्त कर लिया है वही कार चालक अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि

Comments are closed.