Tuesday, May 26, 2026
Latest

Canada Crime: कनाडा में पंजाब के 17 युवक गिरफ्तार, ‘फॉर ब्रदर्स’ गैंग बनाकर दक्षिण एशियाई कारोबारियों पर बरसाई थीं 324 गोलियां; अब होंगे डिपोर्ट

Canada Crime: कनाडा में पंजाब के 17 युवक गिरफ्तार, ‘फॉर ब्रदर्स’ गैंग बनाकर दक्षिण एशियाई कारोबारियों पर बरसाई थीं 324 गोलियां; अब होंगे डिपोर्ट। कनाडा में दक्षिण एशियाई समुदाय, विशेष रूप से भारतीय और पंजाबी मूल के कारोबारियों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूलने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। कनाडा की पील रीजनल पुलिस (Peel Regional Police) ने ‘फॉर ब्रदर्स’ (For Brothers) नाम के इस खूंखार आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले युवा हैं।Canada Crime: कनाडा में पंजाब के 17 युवक गिरफ्तार, ‘फॉर ब्रदर्स’ गैंग बनाकर दक्षिण एशियाई कारोबारियों पर बरसाई थीं 324 गोलियां; अब होंगे डिपोर्ट

कारोबारियों को धमकाना, फायरिंग और आगजनी था तरीका

कनाडा पुलिस के मुताबिक, यह गैंग कनाडा के ब्रैम्पटन, मिसिसॉगा, कैलेडॉन, ब्रिटिश कोलंबिया और अमेरिका के कैलिफोर्निया तक सक्रिय था। गैंग के निशाने पर मुख्य रूप से भारतीय मूल के रेस्टोरेंट मालिक, ट्रकिंग कंपनियां और छोटे कारोबारी होते थे। इन्हें फोन कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए डराकर मोटी रकम मांगी जाती थी। पैसे देने से इनकार करने पर यह गैंग कारोबारियों के घरों और दुकानों पर अंधाधुंध फायरिंग और आगजनी (Petroleum Bombing) जैसी हिंसक वारदातों को अंजाम देता था।

FBI और कनाडा बॉर्डर एजेंसी ने मिलकर चलाया ‘जॉइंट ऑपरेशन’

इस गैंग की दहशत को खत्म करने के लिए दिसंबर 2025 में एक जॉइंट फोर्स ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस मेगा ऑपरेशन में ओंटारियो प्रोविंसियल पुलिस, कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA), अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई (FBI) और कनाडा की वित्तीय अपराध जांच एजेंसी ‘FINTRAC’ एक साथ शामिल थीं।

लगातार सर्विलांस के बाद, अप्रैल 2026 में जांच एजेंसियों ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की और 17 आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 6 घातक हथियार, अवैध ड्रग्स, कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और फर्जी पहचान पत्र (Fake IDs) बरामद किए हैं।

कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की इनोवा ट्रेलर से टकराई; बाराबंकी में भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत, 3 गंभीर

324 राउंड गोलियां चलाईं, कुल 106 धाराएं दर्ज

जांच में सामने आया है कि यह गैंग कुल 24 बड़ी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है, जिनमें से 16 सीधे तौर पर ‘फॉर ब्रदर्स’ नेटवर्क की हिंसक वारदातें थीं। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने अलग-अलग घटनाओं में कुल 324 राउंड गोलियां चलाई थीं। गिरफ्तार किए गए सभी 17 आरोपियों के खिलाफ कुल 106 गंभीर आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची: इकबाल सिंह भगरिया, रविंदर सिंह, आकाशदीप सिंह, दिलावरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, जशनबीर सिंह, प्रभदीप सोहल, अजयदीप सिंह, प्रतापबीर घुमन, नवरोप सिंह, राजन सिंह, अमृतजोत सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुनित गुनित, सुखविंदर सिंह, मोहिंदर सिंह और कैलिफोर्निया (USA) का रहने वाला गौतम गौतम।Canada Crime: कनाडा में पंजाब के 17 युवक गिरफ्तार, ‘फॉर ब्रदर्स’ गैंग बनाकर दक्षिण एशियाई कारोबारियों पर बरसाई थीं 324 गोलियां; अब होंगे डिपोर्ट

6 आरोपी होंगे डिपोर्ट, कनाडा सरकार का सख्त रुख

कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने साफ कर दिया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 6 को इमिग्रेशन नियमों के तहत तुरंत कनाडा से डिपोर्ट (देश निकाला) करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कनाडा की वित्तीय और जांच एजेंसियों के अनुसार, मई 2026 तक जबरन वसूली और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में 446 इमिग्रेशन जांच शुरू की जा चुकी हैं। इनमें से 118 लोगों के खिलाफ देश से निकाले जाने के आदेश जारी हुए हैं, जबकि 55 अपराधियों को अब तक कनाडा से खदेड़ा जा चुका है। पील पुलिस के चीफ निशान दुरईअप्पा और सीबीएसए की एरिन ओ’गोर्मन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले इस नेटवर्क के खिलाफ जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि