Site icon YASHBHARAT.COM

क्या बिना दवा के कंट्रोल हो सकता है हाई बीपी? डॉक्टर ने बताए लाइफस्टाइल से जुड़े अहम उपाय

BLOOD PRESSURE

क्या बिना दवा के कंट्रोल हो सकता है हाई बीपी? डॉक्टर ने बताए लाइफस्टाइल से जुड़े अहम उपाय

नई दिल्ली। आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर (हाई बीपी) तेजी से आम होती समस्या बन गई है, जो युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रही है। कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या बिना दवा के ब्लड प्रेशर को काबू में रखा जा सकता है। इस विषय पर फोर्टिस शालीमार बाग के अतिरिक्त निदेशक (कार्डियोलॉजी) डॉ. सुधांशु शेखर परिदा ने बताया कि शुरुआती या हल्के मामलों में लाइफस्टाइल में बदलाव कर बीपी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन यह मरीज की स्थिति और अन्य बीमारियों पर निर्भर करता है।

30 से 40 की उम्र में महिलाओं के लिए खतरनाक है ‘साइलेंट किलर’ हाई बीपी: एक्सपर्ट से जानें धमनियों के सख्त होने का कारण और बचाव

डॉ. के अनुसार, यदि ब्लड प्रेशर शुरुआती चरण में थोड़ा बढ़ा हुआ है, तो दिनचर्या में सुधार से लाभ मिल सकता है:

नमक पर नियंत्रण: रोजाना 5 ग्राम से कम नमक लें और अचार, पापड़, चिप्स व प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।

नियमित व्यायाम: प्रतिदिन कम से कम 30 से 45 मिनट तेज चलना, साइकिल चलाना या अन्य शारीरिक गतिविधियां करें।

वजन प्रबंधन: अतिरिक्त वजन और मोटापा कम करने से बीपी में सुधार हो सकता है।

संतुलित आहार: डाइट में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और कम फैट वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें।

तनाव, नींद और आदतें: पर्याप्त नींद लें, योग व ध्यान अपनाएं और धूम्रपान तथा शराब से बचें।

बिना डॉक्टर की सलाह दवा बंद न करें

विशेषज्ञ के मुताबिक, हर मरीज का हाई बीपी केवल लाइफस्टाइल में बदलाव से ठीक नहीं हो सकता। जिन लोगों का बीपी लगातार ऊंचा रहता है या जिन्हें डायबिटीज, किडनी की समस्या या हृदय रोग जैसी स्थितियां हैं, उन्हें दवाओं की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने जोर दिया कि मरीज अपनी मर्जी से दवाएं बंद न करें, क्योंकि लाइफस्टाइल में सुधार और जरूरी दवाओं का संतुलन ही हृदय, मस्तिष्क और किडनी को खतरे से बचा सकता है। ‘साइलेंट किलर’ कहे जाने वाले हाई बीपी को नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है।

Exit mobile version