Site icon Yashbharat.com

नशे के विरुद्ध कैमोर पुलिस की गई कार्यवाही दो लोगों से किया गांजा जप्त

IMG 20250523 WA0018

नशे के विरुद्ध कैमोर पुलिस की गई कार्यवाही दो लोगों से किया गांजा जप्

कटनी-पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया एवं श्री वीरेन्द्र धार्वे अनुविभागीय अधिकारी महोदय विजयराघवगढ के मार्गदर्शन मे थाना कैमोर की पुलिस के द्वारा रात्री भ्रमण के दौरान यात्री प्रतीक्षालय पनिहाई तिराहा डमफर रोड के पास एक व्यक्ति बैठा हुआ मिला जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम अशोक पटेल पिता मोहनलाल पटेल उम्र 43 साल निवासी लालनगर दुर्गा मंदिर के पास थाना कैमोर जिला कटनी का होना बताया जिसकी तलाशी ली गई। जिसके पास से प्लास्टिक की पन्नी में अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 612 ग्राम रखे हुये मिला। अवैध मादक पदार्थ गांजा की जप्ती की जाकर थाना कैमोर मे अपराध क्र. 149/25 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर आरोपी अशोक पटेल को दिनांक 22.05.25 को प्रकरण मे गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया । जप्तशुदा मशरूका-01 किलो 612 ग्राम मादक द्रव्य गांजा जप्त किया गया इसी दौरान थाना कैमोर की पुलिस के भ्रमण के दौरान डमफर रोड आरटीशियन स्टोरी के पास पीलर क्र. 06 के पास एक व्यक्ति संदिग्ध जाता हुआ मिला जो पुलिस को देखकर झओलै छिपाने का प्रयास करने लगा जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश बर्मन पिता कालका प्रसाद बर्मन उम्र 50 वर्ष निवासी लालनगर थाना कैमोर का होना बताया जिसकी तलाशी ली गई। जिसके पास से सफेद रंग के झोला में अवैध मादक पदार्थ गांजा 445 ग्राम रखे हुये मिला। अवैध मादक पदार्थ गांजा की जप्ती की जाकर थाना कैमोर मे अपराध क्र. 150/25 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर आरोपी राजेश वर्मन को दिनांक 23.05.25 को धारा 35 बीएनएसएस का नोटिस दिया जाकर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।
जप्तशुदा मशरूका – 445 ग्राम मादक पदार्थ तंबाकू जप्त किया गया

महत्वपूर्ण भूमिकाः- निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, उपनि सिद्दार्थ राय, सउनि अखिलेश कुमार मिश्रा प्रआर 236 कन्हैया सिंह प्रआर 509 प्रेमशंकर पटेल, प्रआर चंद्रभान विश्वकर्मा आर. 370 सुशील पटेल, आर. 216 अजीत तिवारी, आर. 801 कृष्णप्रकाश गुप्ता, आर. 548 लालू यादव आर. 739 विनोद, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Exit mobile version