Site icon Yashbharat.com

कैमोर पुलिस ने आर्टिका कार से किया गांजा बरामद

IMG 20240606 WA0024

कटनी – कैमोर थाना ग्राम धनवाही रोड पर मुखबिर की सूचना पर आर्टिका क्र.MP20CM7029 कार मे दो व्यक्तियो द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर ले जाने की सूचना पर थाना कैमोर की पुलिस स्टाफ के द्वारा दबिश दी गई और घेराबंदी कर पकडा गया।

कार में ड्राईवर सीट पर बैठा व्यक्ति ने अपना नाम दीपक सिंह ठाकुर पिता दिलदार सिंह ठाकुर उम्र 35 साल निवासी रोशननगर एनकेजे जिला कटनी का होना बताया एवं ड्राईवर सीट के बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अम्बरीष सिंह उर्फ मंटू पिता राजेन्द्र सिंह चौहान उम्र 40 साल निवासी ग्राम जूहली थाना एनकेजे जिला कटनी के रहने वाले मिले जिनके द्वारा कार की बीच वाली सीट में एक सफेद बोरी में मादक पदार्थ गांजा के 03 पैकेटो में पैक कुल गांजा 02 किलो 964 ग्राम कीमती करीबन 30,000/-रू. का अवैध गांजा मादक पदार्थ इनके कब्जे से मिलने पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार सहित जप्त किया गया एवं आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।

गांजे के संबंध में पूछताछ किया जो जुहला बायपास से किसी अज्ञात व्यक्ति से गांजा लेकर कारीतलाई तरफ बेचने जा रहे थे जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ के पी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कैमोर अरविंद कुमार चौबे के प्रभार में टीम का गठन किया गया । टीम के द्वारा सतत् रूप से जांच करते हुये मुखबिर तंत्र द्वारा प्राप्त जानकारी से आरोपियो के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को उत्साहवर्धन हेतु इनाम दिये जाने की अनुशंसा की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कैमोर श्री अरविंद कुमार चौबे, उपनि दिनेश करौसिया, उपनि अनिल कुमार पांडेय, प्रआर प्रेमशंकर पटेल, आर. सुशील पटेल, आर अजीत तिवारी, आर. अंकुल बागरी, आर. विनोद की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version