FEATUREDअंतराष्ट्रीय

कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने ‘दिवाली डे’ को दी आधिकारिक मान्यता, राज्य के लोगों से जश्न में शामिल होने का किया आह्वान

कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने ‘दिवाली डे’ को दी आधिकारिक मान्यता, राज्य के लोगों से जश्न में शामिल होने का किया आह्वान

यश भारत। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की स्टेट असेंबली ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए ‘दिवाली डे’ को मान्यता देने का एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पास किया है। असेंबली ने राज्य के सभी नागरिकों से रोशनी के इस पावन पर्व के जश्न में शामिल होने की अपील की है।

असेंबली के सदस्य दर्शन पटेल और ऐश कालरा द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव में कैलिफोर्निया और दुनियाभर में रहने वाले भारतीय-अमेरिकियों व दक्षिण एशियाई समुदाय के योगदान के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया गया है।

एकता और आत्म-चिंतन का प्रतीक

प्रस्ताव में कहा गया है कि दिवाली दुनिया के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदाय के लोग पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। यह त्योहार दीयों की जगमगाहट, खुशियों, सद्भाव और समृद्धि का संदेश देता है।

बुराई पर अच्छाई की जीत

सदन में पारित प्रस्ताव के अनुसार, दिवाली केवल रोशनी का त्योहार ही नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह लोगों को नकारात्मकता छोड़कर सकारात्मकता, ज्ञान और दयालुता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Back to top button