कैबिनेट का मेगा स्ट्रोक: ₹2.19 लाख करोड़ से संवरेगा देश का इंफ्रास्ट्रक्चर, काशी में ट्रैफिक जाम का होगा अंत; बनेंगे फ्लाईओवर्स और एलिवेटेड कॉरिडोर

कैबिनेट का मेगा स्ट्रोक: ₹2.19 लाख करोड़ से संवरेगा देश का इंफ्रास्ट्रक्चर, काशी में ट्रैफिक जाम का होगा अंत; बनेंगे फ्लाईओवर्स और एलिवेटेड कॉरिडोर

कैबिनेट का मेगा स्ट्रोक: ₹2.19 लाख करोड़ से संवरेगा देश का इंफ्रास्ट्रक्चर, काशी में ट्रैफिक जाम का होगा अंत; बनेंगे फ्लाईओवर्स और एलिवेटेड कॉरिडोर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 15 जुलाई को आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल और आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की अहम बैठक में देश के विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाले कई ऐतिहासिक फैसलों पर मुहर लगाई गई है. सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक तकनीक और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को रफ्तार देने के लिए कुल 2,19,353 करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश वाले सात बड़े प्रस्तावों को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है.

केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इन कैबिनेट फैसलों की विस्तृत जानकारी देश के सामने रखी.

 वाराणसी का बदलेगा स्वरूप: ₹10,998 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

कैबिनेट के इन फैसलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) के कायाकल्प और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए दो प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई गई है. वाराणसी शहर को जाम और भीड़ से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार ने निम्नलिखित योजनाओं को मंजूरी दी है:

 NHAI हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) पर होगा निर्माण

वाराणसी के इस पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को 10,998.32 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरा किया जाएगा. सरकार ने तय किया है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस प्रोजेक्ट का निर्माण ‘हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल’ (HAM) के आधार पर करेगा, जिससे काम की गुणवत्ता और समय-सीमा पूरी तरह सुनिश्चित हो सके.

इस मेगा निवेश से न केवल वाराणसी में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि देश के बुनियादी ढांचे को भी एक वैश्विक पहचान मिलेगी. कैबिनेट के अन्य 6 बड़े फैसलों की विस्तृत जानकारी भी जल्द ही साझा की जाएगी.

-यशभारत डॉट कॉम

Exit mobile version