कैबिनेट ने परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण संशोधन को दी मंजूरी, 30 नवंबर से संसद सत्र

Gujarat Trainer Aircraft Crash: गुजरात के मेहसाणा में प्रशिक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल

कैबिनेट ने परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण संशोधन को दी मंजूरी, 30 नवंबर से संसद सत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है, जो लगभग 40 मिनट तक चली। बैठक में संसद की आगामी कार्यवाही को लेकर अहम फैसले लिए गए, जिनमें परिसीमन (डिलिमिटेशन) विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन को मंजूरी देना शामिल है।

संसद के सत्र और कैबिनेट फैसलों की मुख्य बातें

संसद की कार्यवाही: आगामी 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की कार्यवाही बुलाई गई है, जबकि 3 दिसंबर को सत्रावसान होगा।

महत्वपूर्ण मंजूरियां: कैबिनेट बैठक में परिसीमन विधेयक के साथ महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन को भी स्वीकृति दी गई है।

नंबर गेम का दावा: सूत्रों के अनुसार, सरकार ने जरूरी आंकड़ा जुटाने और तैयारी पूरी करने के बाद लोकसभा स्पीकर व राज्यसभा के सभापति से सत्र बुलाने का आग्रह किया है।

विपक्ष के सवाल और सियासी बयानबाजी

परिसीमन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने सरकार के इस कदम को असंवैधानिक करार दिया है। विपक्षी दलों का आरोप है कि न तो उन्हें पहले से सूचित किया गया, न ही विधेयक की प्रति साझा की गई, और महज चार दिन के नोटिस पर सत्र बुला लिया गया।

इसे भी पढ़ें-  ग्वालियर शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा से बवाल: अध्यक्ष को नहीं लगी भनक, इस्तीफा देने वालों की वापसी पर उठे सवाल
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श