Site icon Yashbharat.com

CA स्टूडेन्ट ने खुद को गाड़ी में बंद कर सिलेंडर को लगाई आग, जिंदा जला

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में स्कूल के सामने ग्राउंड की पार्किंग में मंगलवार दोपहर चार्टर्ड अकाउंटेंट के छात्र ने कार के अंदर घरेलू सिलेंडर में आग लगा ली। कुछ पल में ही तेज ब्लास्ट के साथ गाड़ी के चिथड़े उड़ जाने के कारण युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पहले ही सब कुछ जल चुका था। खुदकशी करने वाले की पहचान रोहन नैय्यर (27) के रूप में हुई। वह पेरेंट्स के साथ सेक्टर-23 में रहता था। उसके पिता हरीश नैय्यर पंजाब के सिंचाई विभाग कार्यरत हैं। बड़ा भाई मुंबई में रहता है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि रोहन दोपहर करीब दो बजे घर से घरेलू सिलेंडर अपनी ऑल्टो कार में लेकर निकला था। बताया कि गैस सिलेंडर एक दोस्त के घर देना है। जिसके बाद क्या हुआ, उन्हें कुछ भी नहीं पता। पुलिस के अनुसार मृतक रोहन कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। उसको स्किन की प्रॉब्लम थी। इसके चलते वह काफी परेशान था।

सूत्रों की मानें तो खुदकशी की वजह डिप्रेशन है। चंडीगढ़ में सेक्टर-23 स्थित स्कूल के सामने पार्किंग के पास कुछ लोग मौजूद थे।

एक प्रत्यक्षदर्शी सुरेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2.35 बजे युवक अपनी कार से पार्किंग में आकर खड़ा होता है। वह कार के पीछे वाली सीट पर आकर बैठ जाता है। थोड़ी देर में गाड़ी के अंदर आग की लपटें और धुआं देख लोग गाड़ी के पास आकर बचाने की कोशिश करने लगे। लेकिन गाड़ी अंदर से लॉक थी।

Exit mobile version