Site icon Yashbharat.com

by poll election भोपाल में मुस्लिम बाहुल्य वार्ड में खिला कमल, 9 नगरीय निकायों में 3 पर कांग्रेस और 6 पर भाजपा की जीत

2025 7image 12 59 120400607kolr ll

by poll election बैरसिया के वार्ड 7 के उपचुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बीजेपी की शाइस्ता सुल्तान ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी फ़रीदा एहमद को 137 वोट से हरा कर विजयश्री हासिल की। वार्ड 7 की पार्षद शबाना क़ुरैशी का निर्वाचन शून्य होने के कारण उपचुनाव हुआ था। 7 जुलाई को मतदान हुआ था जिसमें 1481 वोट में से 975 वोट डाले गए थे।

वहीं गुरुवार को चुनाव का परिणाम आया जिसमें बीजेपी की शाइस्ता सुल्तान को 451,निर्दलीय फरीदा अहमद को 314,कांग्रेस की आफरीन को 196 और नोटा को 14 वोट मिले।

जनवरी 2024 में भोपाल नगर निगम के वार्ड 41 के पार्षद उपचुनाव में भाजपा के डॉ रेहान 2620 मतों से जीते थे, बीजेपी ने यह सीट कांग्रेस से छीनी थी। पहले भोपाल का वार्ड 41 और अब बैरसिया का वार्ड 7 दोनों मुस्लिम बाहुल्य वार्ड हैं उपचुनाव में दोनों BJP के पास चले गए क्या यह एक संदेश है।

मध्य प्रदेश के 9 नगरीय निकायों में हुए उपचुनाव में 3 पर कांग्रेस और 6 पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। पन्ना जिले के ककहरी में भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल आदिवासी निर्विरोध जीते, उनके सामने कोई दूसरा प्रत्याशी खड़ा नही हुआ था।

मंडला के बिछिया में वार्ड क्रमांक 13 में कांग्रेस प्रत्याशी जानकी बाई धुर्वे ने पार्षद पर पर जीत हासिल की। शहडोल जिले के खांड में वार्ड क्रमांक 8 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के शशिधर त्रिपाठी ने जीत हासिल की। इंदौर के सांवेर में वार्ड क्रमांक 7 में कांग्रेस की प्रत्याशी हसीना की जीत हुई।

इधर खरगोन के भीकनगांव के वार्ड नंबर 5 में भाजपा की कमलेश कौशल, सिवनी के वार्ड नंबर 11 में भाजपा की निधि, छिंदवाड़ा के न्यूटन चिखली के वार्ड 4 में भाजपा क निकिता बरखे, भोपाल में बैरसिया के वार्ड 7 में भाजपा की शाइस्ता सुल्तान और इंदौर के गौतमपुरा के वार्ड 15 में भाजपा के शंकलाल ने जीत दर्ज की।

Exit mobile version