LIVE Gwalior-Chambal By Elections Voting 2020: मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इसमें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 14 सीटें भी शामिल हैं। जिनमें ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, गोहद, मेहगांव, अंबाह, दिमनी, मुरैना, सुमावली, जौरा, करैरा, पोहरी और बड़ा मलहरा शामिल हैं।गोहद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणवीर जाटव, कांग्रेस प्रत्याशी मेवाराम जाटव, बहुजन समाज प्रत्याशी यशवंत पटवारी को पुलिस ने पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिया। इस दौरान भाजपा और कांग्रस प्रत्याशी एक दूसरे के गले मिले। मुरैना के सुमावली विधानसभा के पचौरी का पुरा मतदान केंद्र के बाहर हुई फायरिंग। घटना में बघेल कुशवाह को गोली लग गई। आधा घंटे तक वोटिंग बंद रही। भारी पुलिस बल पहुंचा तब बहाल हुई मतदान व्यवस्था। जतावर पंचायत के पाठकपुरा पोलिंग बूथ की घटना। पचौरी का पुरा पोलिंग पर लाइन में लगे कुशवाह समाज के लोगों पर गुर्जर समाज के लोगों ने आकर लाठियां चलाईं और गोली चलाई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
पवैया, सिंधिया, माया, ध्यानेंद्र ने यहां पर किया मतदान
लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एक ओर जहां आम आदमी जिम्मेदारी निभा रहा है। वहीं नेता भी बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैंं । सुबह करीब 8 बजे राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एएमआई शिशु मंदिर में मतदान किया। वहीं पूर्व मंत्री माया सिंह एवं पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह ने एएमआई शिशु मंदिर में अपना मतदान किया। वहीं पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने ऐबनेजर स्कूल भगत सिंह नगर में सुबह 9.30 बजे मतदान किया।
सुमावली थाने का घेराव
सुमावली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरीपुरा इलाके के निवासियाें ने मंगलवार काे सुमावली थाने का घेराव कर दिया। लाेगाें का आराेप है कि इलाके के दबंग लाेग उनकाे मतदान नहीं करने दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक थाने पर हंगामा जारी था।
भिंड में प्रत्याशी आैर समर्थक नजरबंद
हंगामे की आशंका काे देखते हुए पुलिस ने भिंड में प्रत्याशियाें काे नजरबंद कर दिया है। इसके चलते मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के भाई याेगेश कटारे काे गाेरमी थाने में बैठाकर रखा गया है। याेगेश ने आराेप लगाया है कि पुलिस बाकी नेताआें से नहीं बाेल रही है, केवल उनकाे ही थाने में बैठाया गया है। वहीं डीएसपी माेतीलाल कुशवाह का कहना है कि मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से बाहर के व्यक्ति हाेने के कारण थाने में बैठाया गया है। याेगेश ने पांच पाेलिंग बूथाें की शिकायत की है। वहीं भाजपा प्रत्याशी रणवीर जाटव, कांग्रेस प्रत्याशी मेवाराम जाटव व बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी यशवंत पटवारी काे पुलिस ने पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में नजरबंद करके रखा है।
कांग्रेस प्रत्याशी के भाई को लिया हिरासत में
गोरमी थाना अंतर्गत नुंनहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डीएसपी मोतीलाल ने बैठाया अपने वाहन में ।
टिकटोली में फायरिंग,बालिका घायल
सुमावली विधानसभा के टिकटटोली का पुरा में हुई फायरिंग में बालिका को गोली लगने की सूचना मिली है।
भांडेर विधानसभा उप चुनाव में 9 बजे तक 18% से अधिक मतदान
भांडेर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान भांडे तथा उन्नाव और भी कर आदि क्षेत्र में सुबह से ही मतदाताओं में खासा जोश दिखाई दिया। सुबह 7 से 9 के बीच में इन मतदान केंद्रों पर लगभग 18% से अधिक मतदान हो चुका है। भांडेर के सिरसा गांव में आदर्श मतदान केंद्र पर पीपीई कीट पहनकर मतदान दल ने लोगों से मतदान करवाया। इसके अलावा एक अन्य मतदान केंद्र पर झूला घर स्थापित किया गया था जहां पर मतदान करने आई, महिलाओं ने अपने बच्चों को इस मतदान केंद्र पर स्थित झूला घर पर छोड़ रखा था। इसके अलावा मतदान से पूर्व आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों के हाथ सेनीटाइज करवा रहे थे और उन्हें मास्क वितरित कर रहे थे। सबसे खास बात तो यह है कि मतदान शुरू होने से पूर्व ही इन मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी लाइनें लग गई थी। अभी तक भांडेर विधानसभा उपचुनाव में कहीं पर भी कोई हिंसा की खबर नहीं है कलेक्टर बी विजय दत्ता और पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह भांडेर सर्किट हाउस पर ही पूरे चुनाव पर निगाह बनाए हुए हैं।
डबरा में इमरती देवी ने कहा कि चुनाव जीतूंगी
उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी ने मीडिया से चर्चा कर कहा चुनाव जीतूंगी और मंत्री भी बनूँगी। मंत्री बनू या न बनू पर जनता विधायक जरूर बनाएगी।
सुमावली के धर्मजीत का पुरा व पचौरीपुरा में भी फायरिंग
सुमावली विस सीट के धर्मजीत का पुरा व पचौरीपुरा में मतदान को लेकर दो गुटों में फायरिंग हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। इसके अलावा पीपरीपुरा व घूघस में भी फायरिंग हुई। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी मतदाताओं के साथ मतदान कराने के लिए पहुंचेा
करैरा के भाजपा प्रत्याशी ने मतदान किया
पॉलिंग 47 पर ग्राम छितरी पर करैरा से भाजपा प्रत्याशी जसमन्त जाटव ने मतदान किया ।
गोहद के गिरगांव में इवीएम हुई खराब
भिण्ड गोहद विस के पोलिंग बूथ 194 गिरगांव पर EVM मशीन की बैटरी खराब होने से बदली गई जिससे मतदान 09:00 बजे के बाद शुरू हुआ।
मेहगांव के बूथ 74 के पीठासीन अफसर के खिलाफ की शिकायत
बूथ क्रमांक 74 पर पीठासीन अधिकारी रामप्रताप राजाबत पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष मे बोट करने की अपील के लगे आरोप एस डी एम से की शिकायत।

मेहगांव विधानसभा के बूथ क्रमांक 126 पर सुबह 7:15 पर भी मतदान शुरू नहीं हो पाया। पीठासीन अधिकारी शिव कुमार दोहरे ने बताया सुबह मॉकपोल ठीक हुआ लेकिन अब वीवीपैट में परेशानी है इस कारण वोटिंग शुरू नहीं हो पाई।
मुकाबला इनके बीच
ग्वालियर – सुनील शर्मा (कांग्रेस) – प्रद्युम्न सिंह तोमर (भाजपा) – हरपाल मांझी (बसपा)
ग्वालियर पूर्व – सतीश सिकरवार (कांग्रेस) – मुन्नालाल गोयल (भाजपा) – महेश बघेल (बसपा)
डबरा (अजा) – सुरेश राजे (कांग्रेस) – इमरती देवी (भाजपा) – संतोष गौड (बसपा)
जौरा – पंकज उपाध्याय (कांग्रेस) – सुबेदार सिंह राजौधा (भाजपा) – सोनेराम कुशवाह (बसपा)
सुमावली – अजय सिंह कुशवाह (कांग्रेस) – एंदल सिंह कंषाना (भाजपा) – राहुल डंडौतिया (बसपा)
मुरैना – राकेश मावई (कांग्रेस) – रघुराज सिंह कंषाना (भाजपा) – रामप्रकाश राजौरिया (बसपा)
दिमनी – रविंद्र सिंह तोमर (कांग्रेस) – गिर्राज डंडौतिया (भाजपा) – राजेंद्र सिंह कंषाना (बसपा)
गोहद (अजा) – मेवाराम जाटव (कांग्रेस) – रणवीर सिंह जावट (भाजपा) – जसवंत पटवारी (बसपा)
भांडेर (अजा) – फूलसिंह बरैया (कांग्रेस) – रक्षा संतराम सरौनिया (भाजपा) – महेंद्र बौद्ध (बसपा)
करैरा (अजा) – प्रागीलाल जाटव (कांग्रेस) – जसमंत जाटव छितरी (भाजपा) – राजेंद्र जाटव (बसपा)
अंबाह (अजा) – सत्य प्रकाश रखवार (कांग्रेस) – कमलेश जाटव (भाजपा) – भानूप्रताप संखवार (बसपा)
मेहगांव – हेमंत कटारे (कांग्रेस) – ओपीएस भदौरिया (भाजपा) – योगेश नरवरिया (बसपा)
पोहरी – हरिवल्लभ शुक्ला (कांग्रेस) – सुरेश धाकड़ (भाजपा) – कैलाश कुशवाह (बसपा)
बड़ा मलहरा – रामसिया भारती (कांग्रेस) – प्रद्युम्न सिंह लोधी (भाजपा)
मेहगांवः फर्जी मतदान काे लेकर विवाद
भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा सीट के शंकरपुरा स्थित पाेलिंग बूथ क्रमांक 219 पर फर्जी मतदान के मामले काे लेकर एजेंट व मतदाताआें में विवाद हाे गया। इसके बाद सेक्टर माेबाइल माैके पर पहुंची आैर हंगामे काे शांत कराया। वर्तमान में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
कप्तान सिंह गिरफ्तार, हंगामा
भिंड जिले के कांग्रेस नेता कप्तान सिंह काे पुलिस ने साेमवार-मंगलवार की रात काे गिरफ्तार कर लिया था। इसके विराेध में मंगलवार की सुबह कांग्रेस के कार्यकर्ताआें की भीड़ अमन थाने पर पहुंचकर घेराव कर दिया है। वे नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए हैं।
बूथ एप बंद, आयोग को भेजने वाली जानकारी अटकी
चुनाव आयोग ने पहली बार मतदाता की पहचान तत्काल करने और मतो की तत्काल जानकारी को बूथ एप मतदान दल के लिए दिया है। यहां शिवनगर घोसीपुरा के मतदान केन्द्र क्र ५६ पर बताया कि बूथ ऐप में दिक्कत आ रही हैं।
मुरैना के मीरपुर में इवीएम खराब, मतदान रुका
दिमनी विधान सभा का मीरपुर गांव के बूथ क्रमांक 70 पर मतदान रुका , ईव्हीएम में मोकपोल के वोट ही हो रहे रिपीट , मशीन में आई खराबी , दूसरी ईव्हीएम मंगवाई गई , आने का इंतजार।
जतवार का पुरा में गोली चली एक घायल
मुरैना के जतवार के पुरा में पोलिंग बूथ पर गोली चली, जिसमें एक घायल हुआ हैा सुमावली विधानसभा के जतावर पाठक पुरा में चली गोली से रामवकील कुशवाहा घायल जौरा अस्पताल में भर्ती।
पोहरी के बुडदा गांव में मतदान का बहिष्कार
पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बुडदा गांव के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर किया मतदान का बहिष्कार। डूब क्षेत्र में गांव आने के कारण पोलिंग क्रमांक 7 और 8 पर मतदाताओं ने किया मतदान का बहिष्कार
मेहगांव में भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान
मेहगांव से भाजपा प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया ने अपने गांव अकलौनी पहुंचकर किया मतदान, बोले जनता का समर्थन मेरे साथ, जीत का मुझे पूरा विश्वास, वर्तमान में नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री हैं ओपीएस भदौरिया, कांग्रेस प्रत्याशी हेमन्त कटारे का अटेर विधानसभा में है वोट
बड़ामलहरा उपचुनाव
9 बजे तक 11.35 प्रतिशत हुआ मतदान, 4 जगह हुई मशीन खराब, खराब मशीनों को बदलवाया गया तुरंत, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, डीआईजी विवेक राज सिंह, एसपी सचिन शर्मा बड़ामलहरा थाने में मौजूद।
सुमावली के जोरी मतदान केन्द्र पर पर्चिया छीनी
सुमावली विधानसभा के जोरा जोरी मतदान केंद्र पर दबंगों ने कई लोगों की मतदान पर्ची छीनी और मारपीट कर भगा दिया।इसकी शिकायत लोगों ने कलेक्टर और एसपी तक से की है।
जहां कलेक्टर व एसपी कर रहे निरीक्षण, उससे आधा किमी पर चली गोलियां
जहां निरीक्षक कर रहे थे कलेक्टर एसपी उससे आधा किलोमीटर दूर मुंशी का बाग में चली गोलियां। 20 मिनट में डेढ़ सौ से ज्यादा गोलियां हुईं फायर। मुंशी का बाग से आग का काला धुआं दूर से दिख रहा है। कुछ देर पहले जोरा जोरी में कलेक्टर एसपी कर रहे थे निरीक्षण। गोलियों की आवाज के साथ ही कलेक्टर एसपी भी दिखना हुए बंद अब फोन भी नहीं उठा रहे। पत्रकारों को देख दबंगों ने दी धमकी या बोले यहां से भागो नहीं तो तुम पर भी चलेंगी गोलियां।
सुमावली के रुअर मेना बसई से मतदाताओं को भगाया
-
कटनी पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान जारी, एसपी ने देर रात शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, सघन वाहन चेकिंग, फ्रिस्किंग और शैडो एरिया में विशेष निगरानी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व संदिग्धों पर कार्रवाई -
निलंबन आदेश मिलने के बाद शिक्षक पर महिला शिक्षिका से मारपीट का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में -
बहोरीबंद में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न, संभागीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन -
लूटकांड का खुलासा: रंगनाथनगर पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, बुलेट, एम्बुलेंस व नगदी बरामद -
झपटमारी का 5 दिन में खुलासा: दो नाबालिग आरोपी पकड़े गए, ई-रिक्शा व नकदी बरामद -
नशे के खिलाफ 15 दिवसीय अभियान का समापन, विजेताओं व सहयोगी संस्थाओं का हुआ सम्मान कटनी पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए हजारों युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ -
कटनी: उर्वरक वितरण व्यवस्था हुई और सरल, 30 जुलाई से ‘हाईब्रिड मोड’ में मिलेगा किसानों को खाद -
कटनी में कल ‘युवा संगम’ रोजगार मेला: 8वीं से ग्रेजुएट्स के लिए 1773 पदों पर भर्ती, मिलेगा ₹30 हजार तक सैलरी का मौका -
कटनी में तंबाकू माफिया पर नकेल: स्कूलों के पास बिक रही थी सिगरेट-तंबाकू, 8 दुकानों पर लगा जुर्माना -
राज्यसभा में मनुस्मृति विवाद पर हंगामा: खरगे का बयान रिकॉर्ड से हटा, नड्डा बोले- ‘ओरिजिनल टेक्स्ट ऑथेंटिकेट करें’ -
एमपी सरकार का बड़ा फैसला: ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी सीमा बढ़ाकर 60% की, किसान आंदोलन के आगे झुकी सरकार -
अनक्लेम्ड शेयर और डिविडेंड क्लेम करना होगा आसान: सरकार ला रही है नया AI-बेस्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म -
सिद्धार्थनगर: घर बना सांपों का बसेरा- एक साथ निकले 31 से अधिक जहरीले गेहूंअन के बच्चे, दहशत में परिवार -
1 अगस्त से बदल रहे हैं 6 बड़े नियम: LPG से लेकर तत्काल टिकट और बैंकिंग तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर -
PoK में पाकिस्तानी सेना का कहर: प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 30 से अधिक की मौत, रक्षा मंत्री बोले- ‘ये भारत की तरह दुश्मन हैं’ -
अफसरों की गैरमौजूदगी पर अनोखा विरोध: बिरसिंहपुर तहसील कार्यालय में जज की टेबल पर सो गए कांग्रेस नेता -
NDA की बैठक से 3 मुस्लिम MP नदारद: क्या NCPI का साथ छोड़ TMC में लौटेंगे यूसुफ पठान, खलीलुर और अबू ताहिर? -
सोलर पावर से जगमगाया उत्तरी रेलवे- 2 महीने में 34 लाख यूनिट बिजली पैदा कर बनाया नया रिकॉर्ड -
ओडिशा: मेडिकल PG परीक्षा का पेपर व्हाट्सएप पर वायरल, परीक्षा केंद्र में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह बैन -
सेहत का खजाना या सिर्फ स्वाद? जानिए भोजन के बाद सादा पान खाने के 4 बड़े औषधीय फायदे
