इन ड्रिंक्स के सेवन से आप गर्मियों में लू की चपेट में आने से बच सकते हैं
5 Easy Summer Drinks
1. आम पन्ना (Aam Panna For Heat Stroke)
गर्मियों में कच्चे आम को भूनकर स्वादिष्ट आम पन्ना तैयार किया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से यह शरीर को ठंडा रखता हुआ। इसके सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और लू से बचाव होता है। आप कच्चे आम को भूनकर, उसमें जीरा पाउडर और नमक मिलाकर आम पन्ना बना सकते हैं। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी चीनी भी मिला सकते हैं।
इन ड्रिंक्स के सेवन से आप गर्मियों में लू की चपेट में आने से बच सकते हैं
2. बेल का शरबत- (Bael Juice For Heat Stroke)
गर्मियों में बेल के शरबत का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और लू से भी बचाव होता है। इसके अलावा, यह पेट के लिए काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से गैस, अपच और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं से राहत मिल सकती है।
3. नारियल पानी (Coconut Water For Heat Stroke)
नारियल पानी में पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं। गर्मियों में नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और लोग से भी बचाव होता है।
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचने के लिए आप छाछ का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आंत में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आप छाछ में भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर पी सकते हैं।