BUS Accident शहडोल से कटनी आ रही बस पलटी, 5 यात्री घायल

accident

BUS Accident शहडोल से कटनी आ रही आकाश बस एमपी 18पी 0306 एनएच 43 के लोढ़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। उमरिया के कोतवाली थाना के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में यह हादसा हुआ । हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बताया गया कि सोमवार की रात में शहडोल से कटनी जा रही आकाश बस एमपी 18पी 0306 एनएच 43 के लोढ़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस और 108 एंबुलेंस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

बता दें कि बस में सवार पांच यात्री घायल हो गया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। बस शहडोल से कटनी जा रही थी। घायलों में बस कंडक्टर अशोक मिश्रा, बस चालक रसीद खान, प्रकाश शुक्ला, धान सिंह और गिरी सोनी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें-  प्रदेश में 2 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती, साल में दो बार होंगी MPPSC परीक्षाएं; CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान