दिल्‍लीराष्ट्रीय

Burari Death mistry : पुलिस को मिली डायरी में लिखे थे मौत को गले लगाने के ये 10 स्टेप

दिल्ली। दिल्ली स्थित संतनगर बुराड़ी के भाटिया हाउस में 11 लोगों की संदिग्ध मौत में तंत्र-मंत्र के प्रयोग का मामला सामने आ रहा है.

रविवार को ही इस मामले में पुलिस को घर में बने मंदिर के पास नोटबुक बरामद हुए थे. इसमें साल 2017 से ही कुछ नोट्स लिखे जा रहे थे. जो नोट्स लिख गए, उनका परिवार के सभी सदस्यों ने पालन किया. दावा किया जा रहा है कि परिवार बहुत ही धार्मिक था.

भूपी भाटिया के पड़ोसी ने बताया था कि इनके घर में बड़े धार्मिक आयोजन होते रहे हैं, इसके साथ ही अधिकतर फैसले पुजारी ही करते थे. पुलिस की जांच में अब तक जो बात सामने आई है वह इस मामले में काला जादू और तंत्र-मंत्र के अभ्यासों की ओर इशारा कर रहे हैं. हालांकि पुलिस अभी किसी निश्चित नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है.

यह वो नोट्स हैं जिन्हें परिवार के सभी सदस्यों ने फॉलो किया.

2- गुरुवार या रविवार का दिन चुनें.
3- रस्सी के साथ सूती चुन्नियां या साड़ी का प्रयोग करना है.
4-सात दिन बाद लगातार पूजा करनी है, थोड़ी लगन और साधना से. अगर कोई जाए तो उसके अगले दिन फिर शुरू करेंगे.
5-बेबे खड़ी नहीं हो सकतीं तो अलग कमरे में लेट सकती हैं.
6- सबकी सोच एक जैसी होनी चाहिए, ये करते ही तुम्हारे आगे के काम दृढ़ता से शुरू होंगे.
7-मद्धम रोशनी को प्रयोग करना है.
8-हाथों की पट्टियां बच जाएं तो उसे आंखो पर डबल कर लेना.
9- मुंह की पट्टी भी रूमाल से डबल कर लेना.
10- रात्रि के 12-1 बजे के बीच क्रिया करना है. उसके पहले हवन करना है.

इन सबके बीच  परिवार के एक करीबी रिश्तेदार ने इस घटना में साजिश की आशंका जताई और कहा कि ‘‘वे पढ़े-लिखे लोग थे, अंधविश्वासी नहीं.’’ मृत मिली बुर्जुग महिला के नाती केतन नागपाल ने आरोप लगाया कि उन सभी को मारा गया है. उन्होंने पुलिस की तरफ से जताई जा रही सामूहिक खुदकुशी की संभावना को भी सिरे से खारिज किया है

Leave a Reply

Back to top button