दिवाली पर दिल्ली में पटाखों का बंपर कारोबार: सीटीआई के अनुसार 300 करोड़ की बिक्री, 30% का इजाफा
नई दिल्ली: दिल्ली में इस बार दिवाली के अवसर पर पटाखों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की गई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन दिल्ली में लगभग 300 करोड़ रुपये के पटाखे बिके। मांग इतनी अधिक थी कि दिवाली से एक दिन पहले ही लाइसेंस प्राप्त दुकानों का ज्यादातर स्टॉक खत्म हो गया, जिसके चलते कई खरीदारों को पटाखों के लिए नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और सोनीपत का रुख करना पड़ा।
-
बिक्री में 30% का उछाल:
व्यापारियों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पटाखों की बिक्री में लगभग 30% की बढ़ोतरी देखी गई है।
-
ग्रीन पटाखों की मांग और असमंजस:
सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद केवल CSIR-NEERI से प्रमाणित QR कोड वाले ग्रीन पटाखों की बिक्री ही वैध थी। दुकानों पर ग्राहकों ने विशेष रूप से ग्रीन पटाखों की मांग की, लेकिन आम ग्राहकों के लिए ग्रीन और पारंपरिक पटाखों में अंतर कर पाना मुश्किल रहा। व्यापारियों का कहना है कि वे नीरी-रजिस्टर्ड ब्रांड्स और पैकेट पर QR कोड देखकर ही माल बेचते हैं। दिवाली पर दिल्ली में पटाखों का बंपर कारोबार: सीटीआई के अनुसार 300 करोड़ की बिक्री, 30% का इजाफा
-
पटाखे जलाने का ट्रेंड:
एक सर्वेक्षण के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पटाखे जलाने वाले लगभग आधे परिवारों ने ग्रीन और पारंपरिक (ट्रेडिशनल) दोनों तरह के पटाखे जलाए।
-
CTI का सुझाव और चुनौतियाँ:
सीटीआई का कहना है कि अनुमति मिलने में देरी, कम समय, लाइसेंसिंग प्रक्रिया में विलंब और स्पष्ट क्यूआर वेरिफिकेशन व्यवस्था न होने से समस्याएं आईं। यदि अगले साल समय पर परमिशन, पारदर्शी लाइसेंसिंग और पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए, तो 100% प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री संभव हो सकती है।

