बजट 2025 मध्यम वर्ग और जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत लेकर आया” – राज दुबे

IMG 20250201 WA0045

बजट 2025 मध्यम वर्ग और जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत लेकर आया” – राज दुब

युवा अधिवक्ता राज दुबेे ने  बजट 2025 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, गरीब, किसान और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक राहत लेकर आया है। उन्होंने विशेष रूप से 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कर छूट और कैंसर की दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाने के फैसले को क्रांतिकारी बताया।

“मोदी सरकार ने इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। 12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट से लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनकी बचत बढ़ेगी। साथ ही, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए यह बहुत बड़ी राहत है कि उनकी दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटा दी गई है। यह भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है,

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने एक ऐसा समावेशी और दूरदर्शी बजट प्रस्तुत किया है जो भारत को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस जनहितैषी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें-  मतदाता जागरूकता के लिए विद्यार्थियों ने निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक लिया भाग निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं, लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व से विद्यार्थियों को कराया गया अवगत