Site icon Yashbharat.com

Budget 2024 LIVE Updates: थोड़ी देर में संसद भवन पहुंचेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 11 बजे से बजट भाषण

31 01 2024 budget speech feb 1 2024 8273171 95045751

Union Budget 2024 Live News Updates: मोदी सरकार 2.O का आखिरी बजट गुरुवार को पेश होगा। यह अंतरिम बजट होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नई संसद भवन में अपना पहला बजट भाषण पढ़ेंगी। विशेषज्ञों का मानना कि इस बजट के जरिए भारत तीन साल में पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बन सकता है। हमारी अर्थव्यवस्था अभी 3.7 ट्रिलियन डॉलर की है। हमें हर साल 0.45 ट्रिलियन डॉलर अपनी अर्थव्यवस्था में जोड़ने होंगे। इससे पहले बजट सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद एक बार फिर NDA की सरकार बनेगी और फिर पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।

Interim Budget 2024 LIVE: राष्ट्रपति से मिलने जा रहीं वित्त मंत्री

 वित्त मंत्री अपने मंत्रालय से निकलकर राष्ट्रपति के पास जा रही हैं। यहां बजट पेश करने की औपचारिक अनुमति ली जाएगी। इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें बजट पास किया जाएगा।

8 : 45 : 36 AM

Budget 2024 LIVE Updates: मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने मंत्रालय पहुंचीं। उन्हें सुबह 11 बजे बजट पेश करना है। बजट भाषण पर पूरे देश की नजर है।

 

Nirmala Sitharaman Speech LIVE: कब शुरू होगा बजट भाषण

 नए संसद भवन में सुबह 11 बजे बजट भाषण शुरू होगा। आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बजट पेश कर दिया जाएगा।

7 : 30 : 40 AM

Budget 2024 LIVE: निर्मला सीतारमण के नाम है सबसे लंबे बजट भाषण देने का रिकॉर्ड

भारत के इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण 2020 में निर्मला सीतारमण द्वारा दिया गया था। यह भाषण 2 घंटे 42 मिनट से अधिक समय तक चला था।

Budget 2024-25 Live Updates: युवाओं को कुशल बनाएगी सरकार

केंद्र सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लखपति दीदी जैसी कोई योजना ला सकती है। देश के युवा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेहतर कर सकें, इसलिए उन्हें कुशल बनाने का लक्ष्य लेकर सरकार चल सकती है। भारत दुनिया में मैन्यूफैक्चरिंग का हब बने, इसके लिए भी बजट में कुछ हो सकता है।

7 : 25 : 25 AM

Budget 2024-25 Live Updates: चलती रहेंगी गरीबों के कल्याण योजनाएं

अंतरिम बजट में गरीब, महिला, किसान, युवा व मध्यम वर्ग पर पूरा फोकस रहेगा। दरअसल, पीएम मोदी कहते भी हैं कि उनके लिए चार जातियां हैं। गरीब, महिला, किसान, युवा जिनके कल्याण के लिए वह अपना जीवन समर्पित करते आए हैं। मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं पर किसी भी तरह का ब्रेक नहीं लगेगा। किसानों के लिए सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ा सकती है।

 

 

Exit mobile version