नई दिल्ली। देश की पहली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही पुरानी परंपरा को तोड़ने का प्रयास किया है। पहली बार वह ब्रीफकेस लेकर बजट को पेश करने नहीं जा रही हैं। उनके हाथ में एक लाल रंग का फोल्डर था, जिसमें अशोक चिह्न बना हुआ था। वह सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी।
गुलाबी साड़ी में निर्मला सीतारमण पूरे आत्मविश्वास के साथ मुस्कुरा रही थीं। जब वह नॉर्थ ब्लॉक से बाहर निकलीं, तो उनके साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे। इसके अलावा वित्त सचिव एससी गर्ग, मुख्य आर्थिक सलाहकार के सुब्रमण्यम के साथ वित्त मंत्रालय के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
वित्तमंत्री के इस कदम को लेक मुख्य आर्थिक सलाहकार के सुब्रमण्यम ने कहा कि यह भारतीय परंपरा है। यह पश्चिमी विचारों की गुलामी से आजाद होने का प्रतीक है। यह बजट नहीं, बही खाता है।

