Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

हरियाणा में बसपा नेता की हत्या: अंबाला में हरविलास रज्जुमाजरा को गोलियों से भूना

हरियाणा में बसपा नेता की हत्या: अंबाला में हरविलास रज्जुमाजरा को गोलियों से भूना। हरियाणा के अंबाला में बहुजन समाज पार्टी के नेता की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात शुक्रवार रात की है. घटना से जिले में सनसनी फैल गई. अज्ञात हमलावरों ने नारायणगढ़ में आहलूवालिया पार्क के पास तीन लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. गोली लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बसपा नेता हरविलास रज्जुमाजरा की मौत हो गई।

हरियाणा में बसपा नेता की हत्या: अंबाला में हरविलास रज्जुमाजरा को गोलियों से भूना

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोलियां चलने की आवाज सुनाई दे रही है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है. मृतक हरविलास रज्जुमाजरा बसपा के नेता हैं और वह पार्टी के सिंबल पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. हमले में घायल अन्य दो लोगों का इलाज चल रहा है. तीनों एक ही कार से जा रहे थे.

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

अंबाला पुलिस ने भी हमलावरों को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है. घटना के मुताबिक, हरविलास रज्जुमाजरा अपने दो साथी हरविलास पुनीत और गूगल नवाब सिंह के साथ कार में जा रहे थे. शुकवार की देर शाम करीब 7 बजकर 20 मिनट पर वह आहलुवालिया पार्क के गेट-1 के सामने पहुंचे तभी अचानक उनकी कार पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज गया. लोगों में अफरा -तफरी मच गई. गोली लगने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, हमलावर मौके से फरार हो गए।

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. सभी घायलों को पहले नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया. फिर उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई में रेफर किया गया. इलाज के दौरान हरविलास रज्जुमाजरा की मौत हो गई. घटना की जानकरी उनके समर्थकों को मिली, बड़ी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल पहुंच गए. हरविलास रज्जुमाजरा ने बहुजन समाज पार्टी से नारायण विधानसभा चुनाव लड़ा था. वह रज्जू माजरा गांव के रहने वाले थे. उनका राधे फार्म नाम का एक बैंक्वेट हाल है और वे खेती बाड़ी भी किया करते थे।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि