BSNL ने तोड़ दिया इंटरनेट का रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने किया स्वदेशी बीएसएनएल 4G लॉन्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा से ₹60,000 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. इसमें बीएसएनएल की स्वदेशी 4G सेवा की शुरुआत भी की गई. इसके अलावा 8 आईआईटी के विस्तार की आधारशिला और संबलपुर में 5 किमी फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि एक समय BSNL पर मीम बनाए जाते थे. हालांकि आज बीएसएनएल ने इतिहास रच दिया है।
BSNL ने तोड़ दिया इंटरनेट का रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने किया स्वदेशी बीएसएनएल 4G लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएसएनएल 4जी की शुरुआत करते हुए कहा कि पहले 2 जी, 3जी पर क्या-क्या मीम बनाए जाते थे, लेकिन अब अपनी मेहनत से बीएसएनएल ने नया इतिहास रचा है. इसके लिए नौजवानों को बहुत बधाई देता हूं.
उन्होंने कहा कि ओडिशा में इंडस्ट्री हजारों नौजवानों के लिए रोजगार पैदा करेगा. हर गरीब तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति के प्रति ओडिशा का प्रेम और लगाव विश्व प्रसिद्ध है. डबल इंजन सरकार के प्रयासों से ओडिशा तेजी से प्रगति कर रहा है.
ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ – मोदी
उन्होंने कहा कि “डेढ़ साल पहले, विधानसभा चुनाव के दौरान, आप ओडिशा वासियों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया था. ये संकल्प था-‘विकसित ओडिशा’, आज हम देख रहे हैं कि ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है. आज एक बार फिर, ओडिशा के विकास, देश के विकास के लिए हज़ारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है. आज से, BSNL का एक नया अवतार भी सामने आया है. BSNL की स्वदेशी 4G सेवाओं का शुभारंभ हो गया है.”
हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की हुई शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा से दूरसंचार, रेलवे और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों से जुड़ीं 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. मोदी ने देश भर में आठ आईआईटी के विस्तार की आधारशिला रखी, जिससे अगले चार वर्षों में 10,000 नए छात्र आईआईटी में पढ़ सकेंगे.
उन्होंने बीएसएनएल की ‘स्वदेशी’ तकनीक से निर्मित 97,500 से अधिक 4जी दूरसंचार टावरों की शुरुआत की. मोदी ने संबलपुर शहर में 273 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांच किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. जून 2024 में ओडिशा में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से 15 महीने में प्रधानमंत्री का यह छठा दौरा है.
BSNL ने तोड़ दिया इंटरनेट का रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने किया स्वदेशी बीएसएनएल 4G लॉन्च











