Site icon Yashbharat.com

खटिया में सो रहे पिता की कुल्हाड़ी मारकर नृशंस हत्या, बरही के इटोरा में वारदात से सनसनी आरोपी पुत्र गिरफ्तार 

IMG 20241218 WA0017

कटनी(YASHBHARAT.COM)। बरही थाना अंतर्गत ग्राम इटोरा में पारिवारिक विवाद के चलते खटिया में सो रहे पिता की कुल्हाड़ी मार कर नृशंस हत्या किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में कलियुगी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। उधर रात में हुई इस वारदात के बाद सुबह खटिया में पिता का रक्तरंजित शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। वारदात के संबंध में जानकारी देते हुए बरही थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि ग्राम डटोरा निवासी 61 वर्षीय विष्ण् उर्फ बिच्छ् कोल का गुरुवार को रक्तरंजित शव उसके घर की परछी में पाया गया। उसके सिर और कनपटी पर कई जगह धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। घटना की जानकारी सुबह लगभग 8 बजे मिली जबकि वृद्ध की हत्या संभवतः रात में की गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजा और हत्या का मामला दर्ज करते हुए जाच शुरू की। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि वारदात के बाद से ही मृतक का पुत्र संजय कोल गायब था। जिस पर हत्या का संदेह था। जिसकी तलाश शुरू की गई और तलाश के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि मृतक के पांच बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के समय संजय कोल को छोड़कर सभी बाहर मजदूरी के लिए गए थे। मृतक अपने चौथे नंबर के बेटे संजय कोल के साथ ही रहता था. जो पैर से दिव्यांग है। उसकी पत्नी और बेटी भी साथ में ही रहती है। पिता और पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। थाना प्रभारी शैलेंद्र यादव ने बताया कि हत्या की इस वारदात के बाद आरोपी पुत्र पर धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Exit mobile version