Site icon Yashbharat.com

BREAKING: VIDEO-अंशिका ट्रेवल्स में एसटीएफ का छापा भारी मात्रा में केरोसिन जप्त

IMG 20190917 WA0008

जबलपुर। संस्करधानी के पनागर क्षेत्र में देर रात पुलिस एवं खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई में बड़ी मात्रा में केरोसिन जप्ती की खबर के बाद हड़कंप है।

यह छापा पुलिस की एसटीएफ टीम ने देर रात अंशिका ट्रेवल्स पनागर के यहां मारा।

Video 

पुलिस को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी जिसके बाद एसटीएफ ने खाद्य विभाग को साथ लेकर कार्रवाई की।

एसटीएफ के अनुसार इसे संचालित करने वाला धर्मेश उपाद्याय मौके से फरार हो गया। पंचनामा के बाद पूरे केरोसिन को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

आरोप है कि इस केरोसिन को डीजल में मिलाकर उपयोग किया जाता था । अब सवाल यह है कि आखिर इतना केरोसिन यहां सप्लाई कौन करता था। पुलिस इसकी तह में जाने की कोशिश में जुटी है।

इस अवैध धंधे में कुछ और लोगों की भी संलिप्तता उजागर हो सकती है। समाचार लिखे जाने तक अंशिका ट्रैवल्स में कार्रवाई जारी थी। बड़ी संख्या में एसटीएफ औऱ पुलिस की मौजूदगी थी।

Exit mobile version