Breaking News: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का स्तीफा हुआ मंजूर, कांग्रेस से चुनाव लड़ने की अटकलें हुई तेज

मध्य प्रदेश की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, प्रदेश सरकार ने निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। एमपी हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को इस्तीफा पर फैसला लेने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद निशा के कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

आपको बता दें कि चुनाव लड़ने को लेकर निशा बांगरे ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। रिजाइन स्वीकार नहीं होने के कारण सोमवार देर रात कांग्रेस ने बैतूल की आमला विधानसभा सीट से मनोज मालवे को प्रत्याशी घोषित किया था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आमला सीट से टिकट बदल सकती है।

nisha bangre3061071555275462045