Site icon Yashbharat.com

Breaking हेमंत सोरेन को ED ने किया गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद जमीन घोटाले में कार्रवाई

Hemant Soren Jharkhnad News 2024 01 48cc3e40cc277b85511e48b7a154bb8e

रांची. इस वक्त झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ED ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने 7 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन को हिरासत में ले लिया है. ईडी की पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और इसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया. चम्पई सोरेन झारखंड के सीएम होंगे लेकिन राज्यपाल ने अभी शपथ की कोई सूचना जारी नहीं की है। झामुमो के विधायक राज्यपाल के भवन के सामने बैठे हैं।

वहीं इसी बीच झारखंड में सत्ताधारी दल के विधायक राजभवन पहुंच चुके हैं. सत्ताधारी दल के सभी विधायकों ने चंपई सोरेन को अपना नेता चुन लिया है. ऐसे में चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम बन सकते हैं. बता दें, ईडी की टीम ने सीएम हाउस में हेमंत सोरेन से करीब 7 घंटे की लंबी पूछताछ की है.  वहीं हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सीएम आवास, राजभवन, बीजेपी कार्यालय समेत रांची के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है

Exit mobile version