Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

Breaking: ई-रिक्शा चालक अब अपने घर से 15 किलोमीटर के दायरे में ही वाहन चला पाएंगे, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया प्लान; जानिए यातायात नियमों में हुए क्या बदलाव

ई-रिक्शा चालक अब अपने घर से 15 किलोमीटर के दायरे में ही वाहन चला पाएंगे

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ई-रिक्शा में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है। आए दिन बेलगाम ऑटो चालकों की वजह से हादसे भी हो रहे हैं। वहीं मगर अब इस पर लगाम लगने वाली है। दरअसल यातायात पुलिस ने इसे रोकने और यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिए प्लान बनाया है। पुलिस के मुताबिक ई-रिक्शा चालक अब अपने घर से 15 किलोमीटर के दायरे में ही वाहन चला पाएंगे।

यातायात पुलिस के मुताबिक ई-रिक्शा की संख्या को नियंत्रित करने के लिए इनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। साथ ही अलग से ई-रिक्शा का स्टैंड भी बनाया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। आचार संहिता के बाद यातायात पुलिस बैठक में ड्राफ्ट रखेगी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस ड्राफ्ट को रखा जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम