FEATUREDjabalpurLatestमध्यप्रदेश

Breaking: दमोह में बस स्टैंड पर भीषण आग, बुरी तरह जलकर खाक हुईं 7 बसें, Video

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अचानक बस स्टैंड पर आग लग गई है, जिससे 7 बसें जलकर स्वाहा हो गईं। बुधवार रात को लगी इस आग से चारों तरफ अफरातफरी मच गई और बसें धू-धू कर जलने लगीं।

कई घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना में किसी हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस अधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आई है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Ashutosh Shukla

30 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव