Breaking: कटनी जिला अस्पताल से नवजात चोरी, पुलिस ने ढूंढ निकाला, आरोपी के पास मिला एक और नवजात

कटनी के जिला अस्पताल में तीन दिन पहले पैदा हुए बच्चे को एक बच्चा चोर महिला लेकर भाग गई। बच्चा चोरी होने की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी CCTV  के माध्यम से बच्चा चोर महिला के संबंध में जानकारी जुटा रहे थे। अच्छी खबर यह है कि बच्चा सकुशल मिल गया। पुलिस ने जिस आरोपी को पकड़ा उसके पास एक और नवजात मिला। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी अस्पताल पहुंचे।

जिला अस्पताल से चोरी हुआ बच्चा को कोतवाली पुलिस व बाकल पुलिस ने चंद घंटों में बच्चा चोर महिला को गिरफ्तार कर लिया जानकारी में बताया गया कि तेवरी के पास गिरफ्तार किया गया जिससे के पास से एक बच्चा पहले से था जो कि बाकल से चोरी की थी अभी उस बच्चे के परिजन की तलाश की जा रही है। उसके बाद आज जिला अस्पताल से 4 बजे भट्टा मोहल्ला निवासी गोमती कोल का तीन दिन का था ।

आज पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने इस घटना पर विशेष टीम गठित कर घटना को गंभीरता लेकर फौरन गिरफ्तारी की टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह, माधव नगर थाना प्रभारी विजय विश्कर्मा कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंग, रंगनाथ थाना प्रभारी नितिन कमल बाकल थाना प्रभारी अनिल काकड़े खिरहनी चौकी प्रभारी प्रीति पांडे की रही व कोतवाली थाना स्टाफ से एसआई धन्नाजय पांडे, नेहा मौर्य, एएसआई बहादुर सिंह, आरक्षक पलास दुबे अजय सिंह की भूमिका सराहनीय थी।

 

 

पुलिस ने बताया कि भट्टा मोहल्ला निवासी गोमती पति सूरज को 21 अगस्त की सुबह 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। जहां पर उसने प्रसव के दौरान एक बच्चे को जन्म दिया था।

23 अगस्त को दोपहर 12 बजे से प्रसूतका वार्ड में भर्ती गोमती बाई के बगल वाले बैड में एक महिला आकर बैठी हुई थी। उसी महिला द्वारा गोमती बाई के तीन दिन के बच्चे चोरी कर लिया गया। गोमती बाई और उसके परिजनों ने बताया कि महिला के पास एक बच्चा पहले से था, गोमती की देवरानी जब चाय लेने गई हुई थी, तभी बच्चा चोर महिला ने मौके का फायदा उठाते हुए तीन दिन पहले पैदा हुए बच्चे को उठा लिया और लेकर भाग गई।

News Updating…

Exit mobile version