Site icon Yashbharat.com

Breaking: उधारी पैसों के लेनदेन के विवाद पर प्रौढ़ की हत्या, देखें वीडियो

yashbharat breaking

कटनी। बड़वारा थानांतर्गत ग्राम विलायत कला में उधारी पैसा मांगने के विवाद में 2 पक्ष आपस मे भिड़ गए। तीन चार लोगों ने रॉड औऱ लाठी से एक प्रौढ़ पर इस कदर हमले किये कि उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार उधारी पैसों के लेनदेन का यह मामूली विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। मारपीट में एक 45 वर्षीय प्रौढ़ की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र घायल है। पुलिस के मुताबिक बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम विलायतकला के ददरी मोहल्ला में यह वारदात घटित हुई ।आरोपी राजेश कोल, बब्बू कोल, हरि कोल का इसी गांव के लखन केवट के साथ पैसों को लेकर विवाद था। इन लोगों ने रात करीब 9 बजे लखन से फिर विवाद किया। जिसके बाद लखन का पुत्र भी वहां आ गया। दोनो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें लखन को गम्भीर चोटें आईं । उसे कटनी जिला चिकित्सालय लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल पुत्र का इलाज जारी है। पुत्र – गोलू की उम्र 25 वर्ष बताई गई। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version