Site icon Yashbharat.com

OYO होटल में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, बेंगलुरु में बॉयफ्रेंड ने 17 बार घोंपा चाकू

Screenshot 20250609 173424 Chrome

OYO होटल में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, बेंगलुरु में बॉयफ्रेंड ने 17 बार घोंपा चाकू। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पूर्णा प्रज्ञा लेआउट स्थित ओयो होटल में एक विवाहित महिला की बेहरमी से हत्या कर दी गई. विवाहित महिला की हत्या ओयो होटल में उसी के प्रेमी ने चाकू घोंंपकर की।

OYO होटल में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, बेंगलुरु में बॉयफ्रेंड ने 17 बार घोंपा चाकू

आरोपी प्रेमी ने महिला के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर 17 बार चाकू घोंपा. मृतक महिला की पहचान हरिनी (36) के रूप में हुई. वहीं आरोपी प्रेमी का नाम यशस (25) है।

आरोपी एक साफ्टवेयर इंजीनियर है. मृतक हरिनी शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि मृतक हरिनी के यशस के साथ अवैध संबंध थे. आरोपी को सुब्रह्मण्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया और मामले की जांच जारी है. बताया जा रहा है कि एक मेले में हरिनी और यशस मिले. इस दौरान उनकी आपस में जान-पहचान हुई. फिर दोस्ती हुई. दोनों ने एक-दूसरे का फोन नंबर लिया. दोनों बात करने लगे।

 

हरिनी और यशस का था अवैध संबंध

देखते ही देखते दोनों बहुत करीब आ गए. घूमना-फिरना शुरू कर दिया. हरिनी और यशस ने शारीरिक संबंध भी बनाए. दोनो में खूूब बातें होने लगी. इसी दौरान उसके पति दासेगौड़ा को उस पर शक हुआ. इसके बाद उसने हरिनी का फोन छीना तो उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में पता चला. फिर दासेगौड़ा ने हरिनी को घर में बंद कर दिया।

यशस ने प्रेमिका हरिनी को मारने लिए खरीदा चाकू

इस बीच, उसका प्रेमी यशस उससे संपर्क न कर पाने के कारण पागल हो रहा था. इसलिए उसने उसे खोजकर मारने का फैसला कर लिया. उसने हरिनी को मारने के लिए एक चाकू भी खरीदा. कुछ महीनों बाद हरिनी ने फिर अपने प्रेमी यशस से संपर्क किया. 6 जून को दोनों बातचीत करने के बाद पूर्णा प्रज्ञा लेआउट स्थित ओयो होटल में गए. वहां दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद यशस ने हरिनी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी.

मामले की जानकारी मिलने के बाद सुब्रह्मण्यपुर पुलिस होटल में पहुंची. बाद में एफएसएल टीम को बुलाकर सारे सबूत जुटाए. सुब्रह्मण्यपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने हत्या के बाद फरार हुए आरोपी यशस को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने कबूल किया कि उसने हत्या इसलिए की, क्योंकि हरिनी उससे दूर रहती थी।

Exit mobile version