Site icon Yashbharat.com

Board 5th 8th Result शिक्षकों की लापरवाही बच्चों को पड़ी भारी, 5वीं 8वीं में इसलिए फेल हुए बच्चे

online-class

online-class

Board 5th 8th Result अगर छात्र से गलती हो तो शायद वह क्षमा योग्य नहीं होगी पर अब जब शिक्षा विभाग औऱ शिक्षकों की लापरवाही से हजारों बच्चे फेल हो गए तो किसे क्षमा किया जाएगा या कौन दण्ड का भागीदार होगा पता नहीं।
राज्य शिक्षा केंद्र से समस्त जिला परियोजना समन्वयक के नाम जारी एक पत्र 23 मई 2023 में लिखा है कि, कक्षा 5 व 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 का परीक्षा परिणाम 15 मई को घोषित किया जा चुका है। परिणामों का सूक्ष्म विश्लेषण करने पर यह ज्ञात हुआ है कि बार-बार निर्देश देने के पश्चात् भी अनेक शालाओं द्वारा छात्रों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा एवं एवं प्रोजेक्ट कार्य के अंकों की प्रविष्टि पोर्टल पर नहीं की गई है, जिस कारण से अनेक छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं, यह अत्यंत खेद का विषय है।

जानिए यह पूरा मामला

राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा पांच एवं कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की लेकिन कर्मचारी बोर्ड पैटर्न पर काम नहीं कर पाए। परिणामस्वरूप हजारों विद्यार्थियों के अर्धवार्षिक परीक्षा एवं प्रोजेक्ट वर्क के नंबर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं हुए। इसके कारण हजारों विद्यार्थी फेल हो गए। अब गलती पकड़ में आई है तो फिर से नंबर दर्ज करवाए जा रहे हैं

संशोधन नहीं कर सकते

अब क्या होगा? तो अपनी बचाने के लिए विद्यार्थी के हितों को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 23 मई 2023 से 27 मई 2023 की अवधि में अर्द्धवार्षिक एवं प्रोजेक्ट के अंकों की प्रविष्टि शाला स्तर से किए जाने की सुविधा पोर्टल पर लाइव कर दी गई है। पोर्टल पर अंकों की प्रविष्टि हेतु यह अंतिम अवसर है। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि जिन शालाओं द्वारा अर्द्धवार्षिक एवं प्रोजेक्ट के अंकों की प्रविष्टि पोर्टल पर पूर्व में की जा चुकी है उसमें संशोधन करने की सुविधा अभी प्रदाय नहीं की जा रही है।

होगी इनके खिलाफ कार्रवाई

इस मामले में डी.पी.सी. एवं बी.आर.सी.सी. को निर्देशित किया जाता है कि समय-सीमा में शालाओं द्वारा अंकों की प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Exit mobile version