Monday, May 11, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

बरगवां में स्पा सेंटर के सामने दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पुलिस के न पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

बरगवां में स्पा सेंटर के सामने दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पुलिस के न पहुंचने पर लोगों में आक्रो

कटनी(YASHBHARAT.COM)। माधवनगर थाना अंतर्गत बरगवां क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर के सामने दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला प्रकाश में आया है। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने लखेरा निवासी विधान राय की शिकायत पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बरगवां क्षेत्र स्थित नेचुरल थाई स्पा सेंटर के बाहर किसी बात को लेकर उपनगरीय क्षेत्र लखेरा निवासी 21 वर्षीय विधान पिता सुंदर श्याम राय का किसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ युवकों से विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद बढ़ा तो विधान राय और उसके साथियों के साथ विवाद करने वाले अज्ञात युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान बीच सडक़ पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और मारपीट में धारदार हथियार भी चले। घटना से कुछ देर के लिए क्षेत्र में भय व दहशत का माहौल निर्मित हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी लेकिन सूचना मिलने के बाद काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके कारण पुलिस के प्रति भी लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। बहरहाल पुलिस ने घटना में घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराते हुए लखेरा निवासी विधान राय की शिकायत पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 125, 3(5) के तहत मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों का सुराग लगाने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि शीघ्र ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि