Site icon Yashbharat.com

BJYM न्यू कटनी एवं माधवनगर मंडल ने किया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत

wp 1696614707916

कटनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के न्यू कटनी मंडल एवं माधव नगर मंडल ने आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जोशोखरोश से स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर भी स्वागत से अभिभूत दिखे। यहां उन्होनें भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं का जोश बढाते हुए कहा कि युवा ही देश की ताकत है।

दुनिया मे भारत ही सबसे युवा देश अर्थात युवा शक्ति वाला देश है यह युवा आज मोदी जी के नेतृत्व से प्रभावित है हम सभी यूथ अगर ठान ले तो देश विरोधी ताकतों को कभी भी सत्ता की तरफ देखने न दें। देश का युवा अब जाग चुका है युवा मोर्चा के यह उत्साह बता रहा है कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार फिर से कबिज होगी। 2024 में देश का नेतृत्व मोदी जी के हाथों में पुनः होगा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के स्वागत में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मृदुल मिश्रा, महामंत्री अक्षय श्रीवास्तव एवं जगदीश गुप्ता, सुमित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष आशु पटवा, हर्ष पांडेय, शुभम शर्मा, देवांश श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, अभिषेक विश्वकर्मा, सचिन निषाद, हिमांशु मराठा, शुभम सोनी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version